Jawed Habib Hair Care Tips: जैसा की आपने अक्सर सुना होगा की रोज़ शैंपू करने से बाल कमजोर होकर झड़ने लग जाते हैं. इस कारन बहुत लोग बालों को काफी दिन तक नहीं धोते हैं. इस लिए लोगो के मन में यह बड़ा सवाल रहता है की बालों को कितनी का धोना सही रहता है? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो चलिए जानते हैं हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब की राय. हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब बालों को रोज धोने की सलाह देते हैं. उन्होने कहाँ की बालों को सलामत और स्वस्थ रखने के लिए स्कैल्प की सफाई सबसे ज़रूरी चीज होती है. क्योकि हमारे स्कैल्प पर धूल, तेल, पसीना और प्रदुषण लगातार जमा होते रहते हैं. अगर आप लम्बे समय तक बालों की सफाई नहीं करते हैं तो स्कैल्प पर गंदगी और ऑयल जमा हो जाती है. जिसके कारण आपके स्कैल्प ार बुरा आसार पड़ सकता है. इसलिए केवल इस डर से की ज्यादा शैंपू करने से आपके बाल झड़ने लगेंगे, बाल धोना बंद कर देना, सही नहीं है. आपके बालों कि आवश्यकता को देखते हुए और स्कैल्प स्थिति को ध्यान में रख कर सफाई करना जरूरी है.
क्या हर दिन शैंपू करने से बाल हो सकते हैं खराब? जानें कब और कितनी बार धोने चाहिए बाल
जावेद हबीब के अनुसार अगर बालों को साफ रखने के लिए रोज शैंपू किया जा रहा है तो डरने की आवश्यकता बिलकुल नहीं है. क्योकि स्कैल्प और बालों को साफ़ रखना ज़रूरी है. उन्होंने कहा की जैसे हम रोज दांत और चेहरा साफ़ करते हैं तो बालों की सफाई को लेकर इतना डर क्यों है?
उनके अनुसार भारत जैसे देश में गर्मी, धूल और प्रदुषण ज्यादा होने के कारण पसीन और तेल बालों पर ज्यादा चिपकता है. अगर यूँ ही स्कैल्प पर गंदगी जमा होती रहेगी तो बालों के स्वस्थ पर बुरा असर पड़ सकता हैं. इस लिए बालों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें, नियमित साफ़ करते रहना जरूरी है. उसके लिए आप थोड़ा सा साबुन, हल्का शैंपू या रीठा का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन शैंपू की मात्रा का ध्यान रखें.

जावेद हबीब ने बताया बालों में तेल लगाने का सही तरीका
जावेद हबीब के अनुसार सूखे बालों पर तेल लगाने से बेहतर होगा पहले बालों को अच्छी तरह से गीला करके फिर अपनी पसंद का तेल लगाएं. उन्होंने बोला की बालों में कोई महंगा तेल लगाने की जरूरत नहीं है, घर में उपलब्ध आम तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. भारत में सरसो के तेल का इस्तेमाल करने का उदाहरण दिया.
बालों में तेल कितनी देर रखना चाहिए? जानें सही समय
जावेद हबीब के अनुसार बालों को गीला करके तेल लगाएं. यदि आपके बाल लंबे हैं तोह पहले हल्का कंघा कर लें. इसके बाद करीब 5 मिनट तक तेल को लगाएं रखें और फिर धो लें. उन्होंने ये भी बोला की बालों के लिए महंगे शैंपू का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं. आप जो भी शैंपू इस्तेमाल करते हैं, उससे ही बाल धोएं. केवल बाल और स्कैल्प की सफाई सही से होनी चाहिए.
प्रस्तुति: अर्चिता राय
यह भी पढ़ें: चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से क्या फायदा होता है? स्किन एक्सपर्ट से जान लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं