लंबे, घने और मजबूत बाल हर किसी को पसंद होते हैं. लेकिन आजकल बालों का झड़ना, कमजोर होना और उनकी धीमी ग्रोथ कई लोगों की परेशानी बन गई है. ऐसे में लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स के बजाय आसान घरेलू तरीके तलाशते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों इंवर्जन मेथड काफी चर्चा में है. दावा किया जाता है कि रात को सोने से पहले कुछ मिनट सिर को नीचे की तरफ झुकाकर रखने से बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है. इस तरीके में न तो बालों में कुछ लगाने की जरूरत होती है और न ही किसी खास प्रोडक्ट की. आइए जानते हैं क्या है यह तरीका और इसे अपनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
क्या है बाल बढ़ाने का इंवर्जन मेथड
इंवर्जन मेथड एक ऐसी पोजीशन है, जिसमें व्यक्ति अपने सिर को शरीर के बाकी हिस्से से नीचे की ओर रखता है. इसके लिए कुछ लोग बिस्तर पर लेटकर सिर को किनाारे से नीचे लटकाते हैं. इस तरीके को अपनाने वालोों का दावा है कि इससे सिर की तरफ रक्त प्रवाह बढ़ता है और बालों की ग्रोथ में मदद मिल सकती है.
रात को सोने से पहले कैसे करें इंवर्जन मेथड
इस तरीके में व्यक्ति को बिस्तर पर इस तरह लेटना होता है कि सिर बिस्तर के किनारे से थोड़ा नीीचे रहे. कुछ लोग इस पोजीशन में चार से पांच मिनट तक रहने की सलााह देते हैं. हालांकि, इसे रोजाना करने या पांच मिनट तक सििर नीचे रखने से बाल तेजी से बढ़ेंगे. इसका कोई ठोस वैज्ञानिक सर्टिफाइड नहीं है. इसलिए केवल सोशल मीडिया पर किए जा रहे दाावों के आधार पर इसे हेयर ग्रोथ का उपाय न समझें.
किन लोगों को इंवर्जन मेथड से बचना चाहिए
एक्सपर्ट ने बताया कि सिर नीचे रखने से कुछ लोगों को चक्कर, सिरदर्द या आंखों में दबाव महसूस हो सकता है. ग्लूकोमाा या आंखों में दबाव की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर, वर्टिगोो और गर्दन या रीढ़ की परेशानी वाले लोगों को ऐसी पोजीशन अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. गर्भवती महिलाएं भी बिनाा चिकित्सकीय सलाह के इसे न करें.
ये भी पढ़ें- चेहरे पर गर्म भाप या बर्फ की सिकाई? स्किन पर बर्फ और भाप से क्या असर होता है, जानें फायदा और इस्तेमाल का सही तरीका
बालों की ग्रोथ के लिए क्या है जरूरी?
बता दें कि बालों की अच्छी सेहत के लिए संतुलित खानपान, पर्याप्त प्रोटीन, आयरन और जरूरी पोषक तत्वों का सेवन अहम है. बाल लगाातार झड़ रहे हों या उनकी ग्रोथ अचानक कम हो गई हो तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें. यााद रखें, इंवर्जन मेथड बाल बढ़ाने का सर्टिफाइड इलााज नहीं है.
ये भी पढ़ें- हरसिंगार के फूल का लिप बाम कैसे बनाएं? इसे लगाने से मुलायम और गुलाबी हो जाएंगे फटे हुए होंठ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं