विज्ञापन

इन 5 समस्याओं से हैं परेशान, तो गुनगुने पानी के साथ बासी मुंह चबाकर खा लें ये हरी पत्तियां

Neem Leave Benefits: आयुर्वेद में नीम को सेहत का खजाना कहा जाता है. अगर आप खाली पेट सुबह रोज नीम की पत्तियों का सेवन करते है, तो शरीर को कई समस्याओं से बचा सकते हैं.

इन 5 समस्याओं से हैं परेशान, तो गुनगुने पानी के साथ बासी मुंह चबाकर खा लें ये हरी पत्तियां
Neem Leave: इन 5 समस्याओं का नेचुरल इलाज है नीम.
NDTV

Chewing Neem Leave: आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल खान-पान की वजह से कई तरह की समस्याएं हो रही हैं. कोई पेट की खराबी से जूझ रहा है, तो कोई चेहरे के मुंहासों और स्किन इन्फेक्शन से परेशान है. ऐसे में लोग अक्सर डॉक्टर के चक्कर काटते हैं और महंगे प्रोडक्ट्स या दवाइयों पर पैसे खर्च करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी किचन और आसपास मौजूद कुछ नेचुरल चीजें ही हमारी आधी से ज्यादा बीमारियों को ठीक कर सकती हैं? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना और नीम उन्हीं में से एक है.

​आयुर्वेद में नीम को किसी वरदान से कम नहीं माना गया है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट राम अवतार का कहना है कि अगर आप रोजाना सुबह बासी मुंह नीम की कुछ पत्तियां चबाकर खा लें, तो शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. नीम का स्वाद भले ही कड़वा होता है, लेकिन इसके फायदे इतने मीठे और असरदार हैं कि आप सोच भी नहीं सकते.

खाली पेट नीम की पत्तियां खाने के फायदे- (Khali Pet Neem Ke Patte Khane Ke Fayde)

​1. खून साफ करने- 

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट राम अवतार के मुताबिक, नीम एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर  है. जब आप रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाते हैं, तो यह खून से जहरीले टॉक्सिंस को बाहर निकाल देती है. इससे आपका खून साफ होता है और आपकी स्किन अंदर से ग्लो करती है. 

​2. पेट के लिए- 

सुबह बासी मुंह नीम की पत्तियां खाने से पेट का डाइजेशन मजबूत होता है. यह पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करती है और पेट की अंदरूनी सफाई करती है, जिससे गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें कोसों दूर रहती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

​3. शुगर लेवल- 

आयुर्वेद के अनुसार, नीम की पत्तियों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन के स्तर को सुधारने में मदद करते हैं. रोजाना सुबह खाली पेट नीम चबाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, हालांकि डायबिटीज के मरीजों को अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

​4. वजन घटाने- 

नीम की पत्तियां मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी तेजी से पिघलने लगती है. खाली पेट नीम खाने से शरीर का फैट बर्निंग प्रोसेस बेहतर होता है और वजन कंट्रोल में रहने लगता है.

​5. इम्यूनिटी- 

​बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ना इस बात का संकेत है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो चुकी है. नीम में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं ताकि आप सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और अन्य संक्रमणों से आसानी से लड़ सकें.

​कैसे करें नीम की पत्तियों का सेवन?

​आयुर्वेदिक एक्सपर्ट राम अवतार की मानें तो नीम का फायदा तभी पूरा मिलता है जब इसे सही तरीके से खाया जाए.

  • ​सुबह उठकर फ्रेश और साफ 4 से 5 नीम की पत्तियां तोड़ लें.
  • ​इन्हें पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि धूल-मिट्टी निकल जाए.
  • ​अब इन्हें बासी मुंह धीरे-धीरे चबाकर खा जाएं और ऊपर से थोड़ा गुनगुना पानी पी लें.
  • आप इन्हें उबालकर इसका पानी भी पी सकते हैं.

आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

ये भी पढ़ें-  इन 5 लोगों के लिए रामबाण है सुबह खाली पेट मेथी वाले पानी का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे और पीने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chewing Neem Leave, Chewing Neem Leaves Benefits In Hindi, Neem Leaves Benefits And Side Effects, Neem Ke Patte Chabane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com