विज्ञापन

इन 5 लोगों के लिए रामबाण है सुबह खाली पेट मेथी वाले पानी का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे और पीने का सही तरीका

Methi Pani Ke Fayde: मेथी किचन में मौजूद एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है.

इन 5 लोगों के लिए रामबाण है सुबह खाली पेट मेथी वाले पानी का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे और पीने का सही तरीका
Methi Water: मेथी पानी पीने के फायदे.
NDTV

Khali Pet Methi Ka Pani Pine Ke Fayde:  अक्सर आपने घर के बड़े और डॉक्टर से ये सुना होगा कि सुबह की शुरुआत हमेशा हेल्दी तरीके से करनी चाहिए. ताकि आपका पूरा दिन हेल्दी और एनर्जेटिक बीते. बहुत से लोग सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना पसंद करते हैं, तो बहुत से चाय और कॉफी. दरअसल आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं और वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें आम हो गई हैं. अगर आप भी इन छोटी-छोटी लेकिन परेशान करने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं, तो किचन में रखी एक छोटी सी चीज आपकी बड़ी मदद कर सकती है.

​हम बात कर रहे हैं मेथी दाने (Fenugreek Seeds) की. आयुर्वेद में मेथी को किसी वरदान से कम नहीं माना गया है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट राम अवतार के अनुसार, अगर आप हर दिन सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए एक चमत्कारी औषधि की तरह काम कर सकता है. आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे और सही तरीका.

मेथी पानी पीने के फायदे- (Methi Pani Pine Ke Fayde)

​1. पेट के लिए- (Methi Water For Stomach)

गलत खान-पान की वजह से गैस, कब्ज और एसिडिटी होना आज के समय में बहुत आम बात है. डॉक्टर राम अवतार बताते हैं कि मेथी के पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर और पाचक गुण होते हैं. जब आप सुबह खाली पेट इसे पीते हैं, तो यह आपके पेट की सफाई करता है. इससे खाना जल्दी पचता है, पेट साफ रहता है और गैस या बदहजमी जैसी परेशानियों से राहत मिल सकती है. 

2. वजन घटाने- (Methi Water For Weight Loss)

डॉक्टर राम अवतार का कहना है कि मेथी का पानी हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म यानी खाना पचाने की रफ्तार को तेज कर देता है. इसके सेवन से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी धीरे-धीरे पिघलने लगती है. साथ ही, इसे पीने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की आदत छूट जाती है और वजन कंट्रोल में रहता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. डायबिटीज के लिए- (Methi  Water For Diabetes)

​डायबिटीज यानी शुगर के मरीजों के लिए मेथी का पानी वरदान से कम नहीं. आयुर्वेद के अनुसार, मेथी दाने शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को सुधारते हैं, जिससे खून में शुगर का लेवल काबू में रहता है. अगर किसी के परिवार में शुगर की बीमारी का इतिहास है या कोई इस परेशानी से जूझ रहा है, तो उन्हें रोज सुबह खाली पेट इस पानी को जरूर पीना चाहिए.

4. बालों और स्किन के लिए- (Methi  Water For Hair And Skin)

हेल्दी बाल और ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाहत होती है. मेथी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई तरह के विटामिन्स होते हैं, जो खून को अंदर से साफ करते हैं. जब खून साफ होता है, तो चेहरे के पिंपल्स, दाग-धब्बे और झुर्रियां अपने आप कम होने लगती हैं. इसके अलावा, यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है जिससे झड़ते बालों की समस्या से राहत मिल सकती है. 

5. शरीर दर्द के लिए- (Methi Water For Body Pain)

​बढ़ती उम्र या कमजोरी के कारण अक्सर जोड़ों में दर्द या शरीर में थकान महसूस होती है. मेथी की तासीर थोड़ी गर्म होती है और इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं.

​मेथी का पानी बनाने का तरीका- (How To Make Methi Water At Home)

​रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच मेथी दाने भिगोकर रख दें. ​सुबह उठकर इस पानी को छान लें और खाली पेट धीरे-धीरे पिएं.
​आप चाहें तो भीगे हुए मेथी दानों को चबा भी सकते हैं.

आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

ये भी पढ़ें- Expert Ki Rai: ततैया काट लें तो क्या करें? ततैया काटने की सूजन कैसे उतारें, एक्सपर्ट से जानें ततैया के काटने पर क्या लगाना चाहिए?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Methi Water, Methi Pani Pine Ke Faede, Fenugreek Seeds Water Benefits Hindi, Methi Water Benefits Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com