विज्ञापन

तारिक रहमान की भारत यात्रा के लिए बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने रख दी शर्तें

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए, विदेश मंत्रालय के अधिकारी एकेएम शाहिदुल करीम ने अगले हफ़्ते रहमान के भारत दौरे की संभावना के बारे में मीडिया की अटकलों को ज्यादा अहमियत नहीं दी.

तारिक रहमान की भारत यात्रा के लिए बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने रख दी शर्तें
तारिक रहमान की भारत यात्रा पर बांग्लादेश ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है.
  • बांग्लादेश ने भारत से शेख हसीना सहित भगोड़े अपराधियों के प्रत्यर्पण की मांग की है और जवाब का इंतजार कर रहा है
  • बांग्लादेश-भारत संबंधों को आपसी सम्मान और समानता के आधार पर नए नजरिए से देखने और सुधारने की सलाह दी गई है
  • बांग्लादेश को सलाह दी गई है कि वह चीन और भारत दोनों के साथ संतुलित संबंध बनाए, किसी एक के पक्ष में न झुके

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने अपने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा के लिए शर्तें रख दी हैं. उसकी तरह से कहा गया कि तारिक रहमान की भारत यात्रा की संभावना को लेकर बांग्लादेश और भारत के अधिकारी कई हफ्तों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं. हालांकि, 5 अगस्त को नई दिल्ली में शेख हसीना की प्रेस के साथ खुली बातचीत से इस प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ा. शेख हसीना को 'इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल' ने मानवता के खिलाफ अपराध करने का दोषी ठहराया है. हमने इस मामले पर अपना रुखा साफ कर दिया है.

इन लोगों के प्रत्यर्पण की मांग

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि हमारा मानना ​​है कि इस यात्रा के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है. इसके लिए, हमने भारतीय अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे शेख हसीना और अन्य भगोड़े अपराधियों को प्रत्यर्पित करने (वापस भेजने) के हमारे अनुरोध पर तेजी से कार्रवाई करें, और हमारी द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत शहीद शरीफ उस्मान हादी के हत्या के आरोपियों को बांग्लादेश को सौंपें. हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं. हम फिर से दोहराते हैं कि हम अपनी "बांग्लादेश फर्स्ट" (बांग्लादेश सबसे पहले) नीति को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे. इस नीति का मकसद पड़ोसी देशों सहित अन्य देशों के साथ दोस्ताना द्विपक्षीय संबंध बनाना है, जो संप्रभु समानता, राष्ट्रीय सम्मान, एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल न देने और आपसी फ़ायदे पर आधारित हों.

अब तक किन देशों की यात्रा पर गए रहमान

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए, विदेश मंत्रालय के अधिकारी एकेएम शाहिदुल करीम ने अगले हफ़्ते रहमान के भारत दौरे की संभावना के बारे में मीडिया की अटकलों को ज्यादा अहमियत नहीं दी. करीम ने पत्रकारों से कहा, "हमारा मानना ​​है कि इस दौरे के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है." भारत ने कहा है कि बांग्लादेश का प्रत्यर्पण अनुरोध "जांच के दायरे में" है. रहमान ने फरवरी में पद संभाला था और तब से वह मलेशिया और चीन का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने बांग्लादेशी नेताओं की उस परंपरा को तोड़ा है जिसके तहत वे अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत जाते थे.

भारत से बांग्लादेश को उम्मीद

उधर, बांग्लादेश एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट (BEI) के अध्यक्ष और अमेरिका में बांग्लादेश के पूर्व राजदूत एम. हुमायूं कबीर ने द डेली स्टार में कॉलम लिखकर बांग्लादेश सरकार को नसीहत दी है. हुमायूं कबीर के अनुसार, बांग्लादेश-भारत के रिश्ते अभी ऐसे मोड़ पर हैं जहां नए नजरिए से इन रिश्तों पर फिर से सोचने की जरूरत है. बांग्लादेश-भारत के रिश्तों को आपसी सम्मान, आपसी भरोसे, गरिमा और संप्रभु समानता के आधार पर, जुलाई-अगस्त 2024 के बाद के हालात के नजरिए से देखा जाना चाहिए. बांग्लादेश भारत के साथ काम करने को तैयार है, लेकिन भारत को भी ऐसा माहौल बनाने में मदद करनी चाहिए जिसमें दोनों देश बातचीत कर सकें और अपने रिश्तों को सामान्य बना सकें. उन्होंने जल बंटवारे के मुद्दे को भी इसमें शामिल किया.

किसी एक देश के पक्ष में झुकने से बचने की सलाह

कबीर का मानना है कि अभी ये रिश्ते रुके हुए हैं. चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद ऐसा लगा था कि रिश्ते जल्द ही सामान्य हो जाएंगे. छह महीने बाद भी ऐसा नहीं हुआ है. भारत की ओर से प्रधानमंत्री तारिक रहमान को मिले निमंत्रण को दो नजरियों से देखा जाना चाहिए. भारत ने उन्हें BIMSTEC के अध्यक्ष के तौर पर दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. साथ ही, जब नई सरकार बनी थी, तब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश भेजा था और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री को अपने परिवार के साथ भारत आने का न्योता दिया था. उन्होंने चीन और भारत को लेकर बांग्लादेश को सलाह दी है कि किसी एक देश के पक्ष में जाने से अच्छा है कि सभी से संबंध मैनेज कर चला जाए. 

यह भी पढ़ें-

चीफ जस्टिस सूर्य कांत के बयान के बाद भी खत्म नहीं हुआ विवाद, दीक्षांत समारोह में बुलाने का अब भी विरोध

ईरान की वो वायरल गर्ल जिसने पूरी दुनिया को चौंकाया आखिर उसका क्या हुआ; दोस्त ने बताई पूरी कहानी

अमेरिका या चीन में से किसी एक को चुनो... पार्टनर देशों को ट्रंप प्रशासन चेतावनी देने के मूड में

भारत ऐसा क्या कर रहा कि पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट कमर चीमा ने अपनी ही सेना को चेताया

जूम कॉल पर 900 लोगों को नौकरी से निकालने वाले CEO अब खुद नौकरी पाने के लिए परेशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tariq Rehman, Bangladesh, Bangladesh PM India Visit, Bangladesh PM Tarique Rahman, Bangladesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com