Petrol Diesel Rate Today 16 August 2026: सरकारी तेल कंपनियों ने 16 अगस्त 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. दिल्ली, कोलकाता, गुरुग्राम, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे शहरों में आज दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं मुंबई, चेन्नई, नोएडा, हैदराबाद, जयपुर और पटना समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है. भुवनेश्वर और लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के दाम में भी बदलाव देखने को मिला है.
ऐसे में अगर आज आप कार या बाइक में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें. यहां जानिए आज आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है.
इन शहरों में नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है.
- कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर है.
- बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई सहित इन शहरों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता
- मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल के दाम 0.17 रुपये और डीजल के दाम 0.19 रुपये घटे हैं.
- चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल 0.11 रुपये और डीजल 0.10 रुपये सस्ता हुआ है.
- नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल 0.16 रुपये और डीजल 0.12 रुपये सस्ता हुआ है.
- हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है. दोनों के दाम 0.01 रुपये घटे हैं.
- जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये है. यहां पेट्रोल 0.53 रुपये और डीजल 0.47 रुपये सस्ता हुआ है.
- पटना में पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल 1.18 रुपये और डीजल 1.13 रुपये घटा है.

25 मई के बाद नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं किया है. कंपनियां रोज सुबह 6 बजे नए रेट जारी करती हैं. हालांकि, अलग-अलग राज्यों के वैट, स्थानीय टैक्स की वजह से शहरों में कीमतों में मामूली बदलाव हो सकता है.
पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने घटाई निर्यात ड्यूटी
15 अगस्त से केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है. पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 3.5 रुपये से घटाकर शून्य कर दी गई है. डीजल पर कुल ड्यूटी 25.5 रुपये से घटाकर 24 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 22 रुपये से घटाकर 19.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.
देश में पेट्रोल, गैस और यूरिया की पर्याप्त सप्लाई: पीएम
बीते दिन स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट का जिक्र करते हुए कहा कि संकट के दौरान पेट्रोल, गैस और यूरिया की सप्लाई को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई गईं. लेकिन पहले से की गई तैयारियों के कारण देश में इनकी पर्याप्त सप्लाई बनी हुई है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं