विज्ञापन

Expert Ki Rai: मानसून में पेट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं, डॉक्टर से जानें

मानसून में पेट को रखना हेल्दी और खुद को फिट, तो डॉक्टर से जानें क्या खाएं और क्या नहीं.

Expert Ki Rai: मानसून में पेट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं, डॉक्टर से जानें
पेट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं.
NDTV

क्या आप जानते हैं कि बारिश के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा परेशान करती हैं. क्योंकि इस दौरान नमी बढ़ने के कारण हमारे पेट और पाचन तंत्र की सेहत बिगड़ने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. जिसके चलते बदहजमी, गैस, पेट दर्द और इंफेक्शन आम हैं.
  
अगर आप भी ​मानसून में पेट हेल्दी और खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो डॉ. अमित मिगलानी (Dr. Amit Miglani) से जानें क्या खाएं और क्या नहीं. 

​मानसून में पाचन तंत्र क्यों हो जाता है कमजोर?

​डॉ. अमित मिगलानी के मुताबिक, बारिश के दिनों में हवा में नमी (humidity) बहुत ज्यादा होती है. इसकी वजह से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म यानी खाना पचाने की शक्ति धीमी पड़ जाती है. इसके अलावा, नमी और दूषित पानी की वजह से बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं, जो आसानी से हमारे खाने-पीने की चीजों के जरिए पेट में पहुंचकर इंफेक्शन फैला देते हैं. यही वजह है कि जरा सी लापरवाही पेट को बीमार कर सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

पेट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं. Photo Credit: pexels

पेट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं? (Best Foods for Monsoon Gut Health)

  • हमेशा घर का बना गरमा-गरम और ताजा खाना ही खाएं. इस मौसम में रखा हुआ या बासी खाना खाने से बचना चाहिए.
  • ​अपने खाने में दलिया, खिचड़ी, मूंग की दाल और उबली हुई सब्जियां शामिल करें. ये पेट पर ज्यादा जोर नहीं डालते और आसानी से पच जाते हैं.
  •  
  • पानी हमेशा उबालकर या अच्छी तरह से छानकर ही पिएं. शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसके लिए नींबू पानी, नारियल पानी या छाछ का सेवन करें, लेकिन ध्यान रहे कि ये चीजें साफ-सुथरी जगह की हों.
  • खाने में हल्दी, अदरक, लहसुन और जीरे का इस्तेमाल बढ़ा दें. ये चीजें पाचन को मजबूत करती हैं और इंफेक्शन से लड़ने में मदद कर सकती हैं.

​मानसून में क्या न खाएं? (Foods to Avoid in Rainy Season)

  1. बाहर मिलने वाले सलाद या पहले से काटकर रखी गई सब्जियों को खाने से बचें. इनमें नमी की वजह से बहुत जल्दी बैक्टीरिया चिपक जाते हैं.
  2. गोलगप्पे, चाट-पकौड़े और बाहर मिलने वाली तली-भुनी चीजों से इस मौसम में दूरी बना लें. इनमें इस्तेमाल होने वाला पानी या तेल पेट खराब कर सकता है. 
  3. मानसून सी फूड खाने से बचें. क्योंकि ये फूड पॉइजनिंग का खतरा कई गुना बढ़ा सकते हैं. 
  4. पालक, पत्ता गोभी और हरी पत्तेदार सब्जियों को इस मौसम में खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनकी पत्तियों में नमी के कारण कीड़े और गंदगी छिपी हो सकती है, जिन्हें साफ करना मुश्किल होता है.
  5. कोल्ड ड्रिंक्स या सोडे वाली ड्रिंक्स पीने से पेट में ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है.

​डॉक्टर की खास टिप्स-

  • कुछ भी खाने से पहले या खाना बनाने से पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह जरूर धोएं.
  • इस मौसम में पाचन शक्ति धीमी होती है, इसलिए जबरदस्ती या पेट भरा होने पर दोबारा न खाएं. 
  • अगर आपको लगातार दस्त, उल्टी, पेट में तेज ऐंठन या कमजोरी महसूस हो, तो इसे आम फूड पॉइजनिंग समझकर टालें नहीं. तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें.

डॉ. अमित मिगलानी पेट, पाचन तंत्र और लिवर से जुड़ी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं. उन्हें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी के क्षेत्र में 18 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, फरीदाबाद में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के निदेशक और विभागाध्यक्ष (एचओडी) के रूप में कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें-  Expert Ki Rai: ततैया काट लें तो क्या करें? ततैया काटने की सूजन कैसे उतारें, एक्सपर्ट से जानें ततैया के काटने पर क्या लगाना चाहिए?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stomach Health, Gut Health, Barish Mein Kya Khaye Aur Kya Nahi, Pet Ko Healthy Kaise Rakhe, Pet Ko Detox Kaise Karen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com