विज्ञापन

High Protein Meal: वजन कम करना चाहते हैं? तो नाश्ते में खाएं कम तेल और 12 ग्राम प्रोटीन वाली मूंग दाल इडली

क्या आप भी एक ऐसे नाश्ते की तलाश कर रहे हैं, जो स्वाद और सेहत से भरपूर हो तो इस हाई प्रोटीन मूंग दाल इडली को ट्राई करें.

High Protein Meal: वजन कम करना चाहते हैं? तो नाश्ते में खाएं कम तेल और 12 ग्राम प्रोटीन वाली मूंग दाल इडली
कम तेल, ज्यादा स्वाद.
NDTV

हममें से ज्यादातर लोगों के पास सुबह के समय ज्यादा समय नहीं होता है कि हम हेल्दी नाश्ता बना लें. इसलिए कई लोग जल्दबाजी के चलते नाश्ता करना ही स्किप कर देते हैं. अगर आप भी सुबह की भागदौड़ में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल इडली को ट्राई कर सकते हैं. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के चलते ये वजन को घटाने में भी मददगार है. 

यह न सिर्फ बनाने में बेहद आसान है, बल्कि इसमें तेल का इस्तेमाल भी न के बराबर होता है, जो इसे और भी हेल्दी बनाता है, तो चलिए जानते हैं क्यों है ये इतनी खास और क्या है इसे बनाने का तरीका. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल (@wowemiruchulu) पर शेयर किया गया है. 

​मूंग दाल इडली क्यों है खास?

बिना ज्यादा मेहनत के पोषण (Nutrition) देती है. मूंग दाल प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे आप फालतू खाने से बच जाते हैं. 

यहां देखें पूरी रेसिपी-

फटाफट स्टेप-बाय स्टेप रेसिपी के लिए नीचे पढ़ें-

1 प्लेट इडली में लगभग-

  • प्रोटीन- 8-12 ग्राम
  • फाइबर- 5-7 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट- 18-25 ग्राम
  • फैट- 1-3 ग्राम
  • कैल्शियम- 35-50 मिग्रा
  • आयरन- 2-3 मिग्रा
  • पोटैशियम- 350-500 मिग्रा
  • मैग्नीशियम- 50-70 मिग्रा
  • फोलेट- 150-250 माइक्रोग्राम

​कैसे बनाएं बनाएं झटपट मूंग दाल इडली- (How To Make Moong Dal Idli)

  1. ​सबसे पहले एक कप मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. 
  2. आप चाहें तो इसे रात भर के लिए भी भिगो सकते हैं.
  3. ​भीगी हुई दाल को मिक्सर जार में डालें. इसमें 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 2 हरी मिर्च, आधा कप दही और एक चौथाई कप पानी डालकर इसे पीस लें. ध्यान रखें कि बैटर एकदम स्मूथ होना चाहिए.
  4. अब इस बैटर में 2 चम्मच रवा थोड़ा सा नमक मिलाएं. स्वाद और बढ़ाने के लिए, गर्म तेल में हींग, राई और जीरा डालकर इसका तड़का लगाएं और बैटर में डाल दें. आखिर में कटा हुआ हरा धनिया डालें.
  5. अगर आप इसे तुरंत बनाना चाहते हैं, तो इसमें आधा चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा डालें. 
  6. अगर जल्दी नहीं है, तो आप बैटर को 1-2 घंटे के लिए ढंक कर रख सकते हैं ताकि यह अपने आप खमीर हो जाए.
  7. इडली स्टैंड को हल्का तेल लगाकर चिकना करें और बैटर को सांचों में भरें. अब इसे उबलते पानी के ऊपर रखकर 15-20 मिनट तक भाप में पकाएं.
  8. आपकी गरमा-गरम, प्रोटीन से भरपूर और कम तेल वाली मूंग दाल इडली तैयार है. 
  9. इसे आप अपनी पसंद की नारियल की चटनी या किसी भी हेल्दी चटनी के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. 

वजन घटाने में कैसे मदद करती है?

  • हाई प्रोटीन होने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है.
  • फाइबर क्रेविंग और ओवरईटिंग को कम करने में मदद करता है.
  • डीप फ्राई न होने की वजह से कैलोरी कम रहती है.
  • कम तेल में बनती है, इसलिए फैट का सेवन भी कंट्रोल रहता है.
  • ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देती, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती.

ये भी पढ़ें- ​सिर्फ 1 चम्मच तेल में तैयार करें रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और 21 प्रोटीन से भरपूर फ्राइड राइस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Idli For Weight Loss, Moong Dal Idli Recipe, High Protein Vegetarian Meal, High Protein Meal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com