विज्ञापन

डाइटिंग नहीं, बस बदलना है खाने का तरीका! क्या है जाह्नवी कपूर 15-15-15 सेकंड वाला फॉर्मूला

सेलिब्रिटी सब कुछ खाते हैं फिर भी उनका वजन क्यों नहीं बढ़ता? इस सवाल का जवाब गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर पाल मनिक्कम ने दिया है. जानें क्या है 15-15-15 रूल?

डाइटिंग नहीं, बस बदलना है खाने का तरीका! क्या है जाह्नवी कपूर 15-15-15 सेकंड वाला फॉर्मूला
वजन घटाने के लिए 32 बार का फॉर्मूला क्या है?
NDTV

हम कई बार ये सोचते हैं कि सेलिब्रिटी बाहर का खाना खाने के बाद भी इतने फिट कैसे रहते हैं? हाल ही में अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर पाल मनिक्कम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसा सीक्रेट रिवील किया है, जो अगर आप वजन घटा रहे हैं, तो आपके काम आ सकता है.

कुछ समय पहले एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म परम सुंदरी प्रमोट कर रही थीं, उनकी खाने की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें जाह्नवी हर तरह का स्ट्रीट फूड एंजॉय करती नजर आ रही थीं, जाह्नवी की उन वीडियो पर डॉक्टर मनिक्कम ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि जाह्नवी बड़े-बड़े बाइट्स लेती दिख रही थीं, लेकिन वास्तव में वह बहुत कम मात्रा में खाना खा रही थीं. इसी उदाहरण के जरिए उन्होंने माइंडफुल ईटिंग और धीरे-धीरे चबाकर खाने के फायदों को समझाया.

यहां देखिए वीडियो...

हर निवाले को अच्छी तरह चबाना क्यों जरूरी है?

डॉक्टर मनिक्कम ने अपनी वीडियो में बताया कि "हर निवाले को 32 बार चबाओ" वाली सलाह बहुत पुरानी है. ये बात 1800 के आखिर में एक अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट होरेस फ्लेचर ने कही थी. उन्हें "ग्रेट मैस्टिकेटर" भी कहा जाता था क्योंकि उनका मानना था कि खाने को तब तक चबाना चाहिए जब तक वह लगभग तरल न हो जाए. 

32 बार चबाने के पीछे क्या है वजह?

डॉक्टर बताते हैं कि हमारे मुंह में आमतौर पर 32 दांत होते हैं, इसलिए "32 बार चबाओ" कहा जाता है. जब आप धीरे-धीरे खाते हो तो दिमाग और शरीर का कनेक्शन बेहतर होता है. इस तरीके से खाने से खाते समय वेगस नर्व दिमाग को मैसेज भेजती है कि पेट भर रहा है, जिससे शरीर रिलैक्स फील करता है. यही कारण है कि आपको सही समय पर भरा-भरा लगने लगता है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं.

15-15-15 रूल क्या है?

डॉ. मणिक्कम मानते हैं कि हर निवाले को 32 बार चबाना सभी लोगों के लिए आसान नहीं है, इसलिए वह 15-15-15 नियम अपनाने की सलाह देते हैं,

  1. एक निवाला लें, उसे लगभग 15 सेकंड तक चबाएं.
  2. फिर 15 सेकंड का छोटा विराम लें.
  3. पूरा भोजन करने में कम से कम 15 मिनट का समय दें.

इसे भी पढ़ें: रोज एक गिलास फ्रूट जूस पीने से दूर होता है ड‍िप्रेशन? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss, Janhvi Kapoor, Doctor Pal Manickam, Weight Management, Weight Loss Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com