Weight Loss Tips : 45 दिन में 7 किलो वजन कम करने वाली फिटनेस इन्फ्लुएंसर ने कोई क्रैश डाइट या स्टार्वेशन प्लान नहीं अपनाया. उन्होंने सिर्फ चीनी, कोल्ड ड्रिंक और कुछ गलत खाने की आदतें छोड़ीं, प्रोटीन बढ़ाया और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर फोकस किया. यही बदलाव उनके तेज़ी से वजन कम होने की वजह बने.
फिटनेस इन्फ्लुएंसर का दावा है कि उनका अनुभव इससे बिल्कुल अलग रहा. उनका कहना है कि वजन घटाने का सबसे बड़ा राज किसी जादुई डाइट में नहीं, बल्कि रोजमर्रा की उन आदतों में छिपा है जिन पर अक्सर लोगों का ध्यान ही नहीं जाता.
उन्होंने करीब 45 दिनों में 7 किलो वजन कम किया और इसके लिए न भूखा रहना पड़ा, न किसी फैन्सी प्लान का सहारा लेना पड़ा. उनकी कहानी अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है.
सबसे पहले प्लेट से हटाईं ये चीजें
फिटनेस इन्फ्लुएंसर प्रीति शर्मा के मुताबिक, उन्होंने वजन घटाने की शुरुआत नई चीजें खाने से नहीं, बल्कि कुछ चीजें छोड़ने से की-
- कोल्ड ड्रिंक्स
- पैकेज्ड जूस
- चाय-कॉफी में चीनी
- बिस्किट
- बेकरी आइटम
- व्हाइट ब्रेड
- तले हुए स्नैक्स और देर रात की मैगी को पूरी तरह बंद कर दिया.
इसके अलावा बिना भूख के सिर्फ मन करने पर खाना और बार-बार फूड डिलीवरी ऐप्स से ऑर्डर करना भी छोड़ दिया.
डाइटिंग नहीं, प्रोटीन पर फोकस
प्रीति का कहना है कि उन्होंने किसी एक्सट्रीम डाइट को फॉलो नहीं किया. उनकी कोशिश सिर्फ इतनी थी कि हर मील में प्रोटीन जरूर शामिल रहे.
- सुबह के नाश्ते में अंडे
- ओट्स
- पीनट बटर
- फल
- पनीर भुर्जी या स्प्राउट्स जैसी चीजें शामिल थीं.
उनका मानना है कि दिन की शुरुआत प्रोटीन से करने पर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है.
रोटी भी खाई और चावल भी
दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने वजन घटाने के दौरान रोटी और चावल को पूरी तरह मेन्यू से बाहर नहीं किया. दोपहर के खाने में दो रोटी या थोड़ी मात्रा में चावल के साथ दाल, पनीर या ग्रिल्ड चिकन खाया.
इसके साथ घर की बनी सब्जी और बड़ा सलाद बाउल भी शामिल रहा. प्रीति ने रात के खाने को हल्का रखा. इसमें पनीर, टोफू, ग्रिल्ड चिकन, ऑमलेट, दाल और सब्जियां शामिल थीं. उन्होंने रात में भारी कार्ब्स खाने से परहेज किया और रात 9 बजे के बाद कुछ भी न खाने का नियम बनाया.
सिर्फ कार्डियो नहीं, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर भरोसा
वर्कआउट की बात करें तो उन्होंने हफ्ते में 4 से 5 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की. स्क्वॉट्स, लंजेस, पुशअप्स, रोइंग और शोल्डर प्रेस जैसे कंपाउंड एक्सरसाइज उनके रूटीन का हिस्सा रहे. हर सेशन के बाद 15 से 20 मिनट कार्डियो भी किया. इसके अलावा रोज 8 से 10 हजार कदम चलने का लक्ष्य रखा.
प्रीति के मुताबिक, वजन घटाने में सिर्फ डाइट और वर्कआउट ही नहीं, बल्कि कुछ छोटी आदतों ने भी बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने रोज करीब 3 लीटर पानी पिया, 7 से 8 घंटे की नींद ली, इमोशनल ईटिंग से बचीं और हर हफ्ते अपनी प्रोग्रेस ट्रैक की. उनका मानना है कि वजन घटाना किसी शॉर्टकट का खेल नहीं, बल्कि लगातार सही आदतें अपनाने का नतीजा है.
Also Read: डाइट वालों के लिए परफेक्ट! घर पर ऐसे बनाएं लौकी के हेल्दी नूडल्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं