विज्ञापन

137 मिलियन व्यूज ने बदली महाराष्ट्र के बच्चे की किस्मत, होंडा डीलर ने उठाया ग्रेजुएशन तक पढ़ाई के खर्च का जिम्मा

महाराष्ट्र के यवतमाल शहर में रहने वाला 2 साल का रुद्रांश सिंह ठाकुर 9 नवंबर को अपने मम्मी-पापा और बड़ी बहन के साथ होंडा एक्टिवा की डिलीवरी लेने गया था. इस दौरान उसका एटीट्यूड वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया.

137 मिलियन व्यूज ने बदली महाराष्ट्र के बच्चे की किस्मत, होंडा डीलर ने उठाया ग्रेजुएशन तक पढ़ाई के खर्च का जिम्मा
रुद्रांश के पिता ने कहा कि होंडा शोरूम के मालिक ने उनके बेटे को 'पूरा भविष्य' ही गिफ्ट कर दिया है.
Instagram@bhonduuu_baccha

Viral Video: नई स्कूटी की डिलीवरी लेने वाले वीडियो पर 137 मिलियन व्यूज आए तो महाराष्ट्र के एक बच्चे की किस्मत चमक गई. 2 साल का रुद्रांश सिंह ठाकुर पूरे भारत में फेमस हो गया और लोग उसके एटीट्यूड की तारीफ करने लगे. इस वीडियो को बनाने वाले यश चिंचोलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'रुद्रांश के फेमस होने के बाद लोग उसे चीजें गिफ्ट कर रहे हैं, लेकिन किसी ने उसे उसका पूरा भविष्य ही गिफ्ट कर दिया.'

'KG-1 से लेकर ग्रेजुएशन तक पढ़ाई का जिम्मा उठाया'

यश ने बताया, 'साई पॉइंट होंडा के मालिक दिलीप बोबाडे पाटिल ने भारत के वायरल ऑरा किड रुद्रांश सिंह ठाकुर को अपनी लोकप्रियता का जश्न मनाने के लिए बुलाया और उसे कुछ ऐसा गिफ्ट दिया जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी. उन्होंने उसकी पूरी पढ़ाई की जिम्मेदारी उठा ली. KG-1 से लेकर ग्रेजुएशन तक, अब उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च वे उठाएंगे.'

'किसी का भविष्य बना दे ऐसा मौका ही सबसे बड़ा गिफ्ट है'

यश ने कहा, 'यह सिर्फ एक गिफ्ट नहीं है. यह एक बच्चे के सपनों, उसके भविष्य और उसकी सफलता में किया गया एक निवेश है. दिलीप बोबाडे पाटिल और साई पॉइंट होंडा को सलाम, जिन्होंने यह साबित कर दिया है कि सबसे बड़ा गिफ्ट वह नहीं है जो आपके पास है, बल्कि वह मौका है जिससे किसी का बेहतर भविष्य बनाया जा सके.'

'मेरे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती'

यश की मम्मी ने कहा, 'आज तक मैं दूसरे के बच्चों की रील फोन पर देखती थी, लेकिन आज लोग मेरे बेटे को देख रहे हैं, उसे प्यार कर रहे हैं और उसका भविष्य संवार जाए ऐसे गिफ्ट दे रहे हैं. मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

'बच्चे के स्वैग का कोई मुकाबला नहीं'

bhonduuu_baccha नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया था, जिस पर 68 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'इससे बच्चे के स्वैग का कोई मुकाबला नहीं है.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसका एटीट्यूड को छोटे डोन जैसा है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'एटीट्यूड को जेब में रखा हुआ है इसने.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'इसका वजह 5 किलो है, लेकिन एटीट्यूड 5000 किलो वाला दिखा रहा है.'

यह भी पढ़ें:- 'इसके पास गांजा रख दो', होटल में अविवाहित कपल को फंसाने की धमकी देते नजर आए सिवनी एएसपी दीपक मिश्रा

यह भी पढ़ें:- अजनबियों के साथ पुष्कर मेला देखने गई ब्राजील की महिला, बोली- 'सोचा नहीं था भारत में मेरे साथ ऐसा होगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Honda Dealers, Boy Attitude, Viral Instagram Reels, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com