विज्ञापन

डाइट वालों के लिए परफेक्ट! घर पर ऐसे बनाएं लौकी के हेल्दी नूडल्स

अगर आपको भी लगता है कि हेल्दी खाना बोरिंग और टेस्ट लेस होता है तो आज हम आपको बताएंगे टेस्टी नूडल्स की एक ऐसी रेसिपी जो आपको यकीनन पसंद आएगी.

डाइट वालों के लिए परफेक्ट! घर पर ऐसे बनाएं लौकी के हेल्दी नूडल्स
लो कैलोरी और टेस्ट में बेहतरीन है लौकी नूडल्स. (Image Source: iamdatingfood/ Instagram)

हेल्दी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन जो स्वाद जंक फूड खाने में आता है वो मजा हेल्दी खाने में मिल पाना लोगों को थोड़ा मुश्किल लगता है. खासकर जब बात की जाए चाइनीज फूड की, जिसमें नूडल्स लोगों की पसंदीदा डिश होती है. लेकिन मैदे से बनी नूडल्स हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती. अगर आप भी अनहेल्दी होने की वजह से नूडल्स खाने से बचते हैं तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी रेसिपी जिसे बनाकर आप मजे से नूडल्स का मजा ले सकते हैं. 

लौकी का नाम सुनते ही मुंह बन जाता है, लेकिन अगर आपकी नूडल्स ही लौकी से बनकर तैयार हो तब आप उसे खाने से कैसे मना कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनती है लौकी के नूडल्स. लौकी नूडल्स की ये रेसिपी शेफ और फूड ब्लॉगर निकिता वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. 

लौकी नूडल्स के लिए सामग्री 

  • 1 मीडियम लौकी
  • 1 गाजर
  • 1 छोटा प्याज (कटा हुआ)
  • 1 शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 1 चम्मच पीनट बटर
  • 1 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच मीठी सॉस
  • 1 चम्मच सिरका
  • 1 चम्मच चिली ऑयल
  • आधा चम्मच चिली पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 चम्मच तेल

लौकी नूडल्स बनाने की रेसिपी 

  • लौकी नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉफ्ट लौकी को धोकर साफ कर लेंगे. अब उसको छीलकर उसके पतले-पतले स्ट्रिप्स कट करने हैं. 
  • इसके बाद इस नूडल्स में नमक मिलाकर इनको कुछ देर के लिए साइड में रख दें. 
  • अब सॉस बनाएंगे, जिसे बनाने के लिए एक बाउल में चिली सॉस, सोया सॉस, पीनट बटर, चिली ऑयल, विनेगर, चिली पाउडर और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे. 
  • अब एक पैन में थोड़ा सा तेल लेना है, उसमें लहसुन डालकर हल्का सा सॉटे करेंगे. अब इसमें प्याज, बेल पेपर, गाजर और शिमला मिर्च डालकर सभी चीजों को हाई फ्लेम पर फ्राई करेंगे. 
  • अब इसमें लौकी को अच्छी तरह से निचोड़कर उसको पैन में डालेंगे और साथ में तैयार किया गया सॉस डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेंगे. 
  • अब 10-15 मिनट इसको अच्छे से पकाएंगे और आपकी लौकी की टेस्टी नूडल्स बनकर तैयार है. 

लौकी को आमतौर पर एक सिंपल सब्जी माना जाता है, जिसे देखकर बच्चे क्या कुछ बड़े भी मुंह बना लेते हैं. लेकिन जब आप इसकी नूडल्स बनाकर खाएंगे, तो इसका टेस्ट और टेक्सचर (Texture) पूरी तरह से बदल जाता है. लौकी में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए ये शरीर को हाइड्रेड रखने में मदद करता है. इसके साथ ही ये वेट लॉस में भी मदद करती है.

ये भी पढ़ें: डाइट पर हो? ट्राई करो ये 5 यम्मी लो कैलोरी ब्रेकफास्ट, वजन भी घटेगा और एनर्जी भी मिलेगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Healthy Food, Recipe, Lauki Noodles Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com