चावल हर भारतीय घर में लगभग रोज ही बनाए और खाए जाते हैं. लेकिन कई लोगों कि शिकायत होती है कि उनके चावल खिले-खिले नहीं बन पाते हैं. बनाने के बाद चावल हमेशा आपस में चिपक जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इसे लेकर शेफ मोबासीर हसन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कुकर में हमेशा खिले-खिले चावल बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
क्यों चिपक जाते हैं चावल?
शेफ बताते हैं, चावल बनाने में भी एक साइंस काम करती है. दरअसल, चावल के दानों की ऊपरी सतह पर स्टार्च की एक परत होती है. इसमें मुख्य रूप से एमिलोज और एमिलोपेक्टिन जैसे स्टार्च होते हैं. जब चावल को बिना धोए पकाया जाता है, तो ये स्टार्च पानी में घुलकर गाढ़ा और चिपचिपा हो जाता है. इसकी वजह से ही चावल के दाने एक-दूसरे से चिपकने लगते हैं.
खिले-खिले चावल कैसे बनाएं?स्टेप नंबर 1- चावल को अच्छी तरह धोएं
चावल बनाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोएं. एक बड़े से बर्तन में चावल डालें और फिर उन्हें साफ पानी से तब तक धोएं, जब तक पानी का सफेदकम कम न हो जाए.
स्टेप नंबर 2- भिगोकर रखेंदूसरा और सबसे जरूरी स्टेप है चावल को भिगोकर रखना. बनाने से पहले चावल को साफ पानी में कम से कम 20 से 30 मिनट तक भिगोकर रखें.
स्टेप नंबर 3- घी डालेंअब, कुकर में चावल डालें, जितने चावल हैं, उससे दो गुना पानी डालें इसके बाद कुकर में करीब 1 चम्मच घी डाल दें. घी डालने से भी चावल खिले-खिले बनते हैं. इसके बाद कुकर का ढक्कन लगा दें और केवल 2 सीटी आने तक पकाएं.
स्टेप नंबर 4- तुरंत न खोलें2 सीटी आने के बाद गैस को बंद कर दें लेकिन कुकर को तुरंत न खोलें, जब कुकर से गैस पूरी तरह निकल जाए, तब इसे धीरे से खोलें और एक बार अच्छी तरह चला लें.
शेफ बताते हैं, इन 4 स्टेप्स को फॉलो करने से आपके चावल हमेशा खिले-खिले बनेंगे. ऐसे में आप भी इस तरीके को आजमाकर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- चावल के पापड़ कैसे बनाएं? जानें घर पर खस्ता पापड़ बनाने का सबसे आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं