डायबिटीज आज के समय में घर-घर की बीमारी बन गई है. किसी को 300 शुगर है, किसी को 400, किसी को खाली पेट ही 200 से ऊपर रहता है. दवा खा-खाकर लोग परेशान हो गए हैं. ऐसे में बाबा रामदेव ने एक बहुत ही आसान और सस्ता नुस्खा बताया है, जो हर घर के किचन में मिल जाता है. उनका कहना है कि शुगर को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले अपनी थाली बदलनी होगी. खाने के बीच में अगर आप कच्ची सब्जियां खाना शुरू कर दें, तो शुगर अपने आप काबू में आने लगेगी. एक बात पहले साफ कर लें. ये नुस्खा दवा की जगह नहीं है. अगर आप शुगर की दवा खा रहे हैं, तो उसे अचानक बंद न करें.
बाबा रामदेव ने क्या नुस्खा बताया?
बाबा रामदेव ने अपने वीडियो में एक थाली दिखाकर समझाया कि शुगर वाले लोगों को दिन में 2 बार, खाने से पहले या खाने के बीच में कच्ची सब्जियां जरूर खानी चाहिए. उस थाली में खीरा, करेला, टमाटर, गाजर और आंवला है. उन्होंने कहा कि इन सबको कच्चा ही खाना है. पकाकर खाने से इनका असर कम हो जाता है. उनका मानना है कि जब पेट कच्ची सब्जियों से भर जाएगा, तो रोटी-चावल कम खाए जाएंगे और शुगर भी धीरे-धीरे बढ़ना बंद हो जाएगी
यहां देखें वीडियो-
करेला और खीरा क्यों हैं फायदेमंद?
करेला- करेले को शुगर का दुश्मन कहा जाता है. ये देखने में कड़वा लगता है, लेकिन शुगर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. करेले में एक ऐसा तत्व होता है, जो इंसुलिन की तरह काम करता है. रोज एक छोटा करेला कच्चा चबाकर खाने से शुगर कंट्रोल में रहती है.
खीरा- खीरे में 95% पानी होता है. ये पेट को भर देता है, लेकिन शुगर बिल्कुल नहीं बढ़ाता. खाना खाने से पहले 1-2 खीरा खा लेने से भूख भी शांत हो जाती है और शुगर भी नहीं बढ़ती.
बाबा रामदेव ने वीडियो में खुद करेला और खीरा खाकर दिखाया, ताकि लोगों को लगे कि इसे कच्चा खाना मुश्किल नहीं है.
टमाटर, गाजर और आंवला का क्या काम है?
टमाटर- टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो दिल को मजबूत रखता है. शुगर वाले लोगों को दिल की बीमारी का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए टमाटर उनके लिए बहुत अच्छा है.
गाजर- गाजर को लोग शुगर में मना करते हैं, लेकिन बाबा रामदेव के मुताबिक सीमित मात्रा में गाजर खाने से कोई नुकसान नहीं है. इसमें फाइबर होता है, जो शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है.
आंवला- आंवला विटामिन C का भंडार है. रोज 1-2 आंवला खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, आंखों की रोशनी ठीक रहती है और शुगर के कारण होने वाली कमजोरी भी दूर हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं