विज्ञापन

डायबिटीज में सुबह से रात तक क्या खाएं? यहां जानें पूरा डाइट प्लान

क्या आप जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को सुबह से लेकर रात कर कैसी डाइट रखनी चाहिए, अगर नहीं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

डायबिटीज में सुबह से रात तक क्या खाएं? यहां जानें पूरा डाइट प्लान
डायबिटीज डाइट प्लान.
NDTV

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर खान-पान को लेकर खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. क्योंकि डायबिटीज में सबसे ज्यादा डर खाने को लेकर ही लगता है. क्या खाएं, क्या न खाएं, कितना खाएं, ये सोच-सोचकर ही शुगर बढ़ जाती है. असल में डायबिटीज में खाना बंद नहीं करना है, खाने का तरीका बदलना है. अगर आप सुबह से रात तक सही टाइम पर सही चीज खाएंगे, तो दवा के बिना भी शुगर कंट्रोल में रहेगी. आज हम आपको ऐसा पूरा डाइट प्लान बता रहे हैं, जिसे आप रोज फॉलो कर सकते हैं.

कैसा होना चाहिए डाटबिटीज मरीजों का मील प्लान-

सुबह उठते ही क्या खाएं? 

सुबह उठते ही सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं. खाली पेट चाय-चीनी मत पिएं, इससे शुगर एकदम से बढ़ सकती है. उठने के 30 मिनट के अंदर कुछ हल्का खा लें. आप 5-6 भिगोए हुए बादाम, 1 अखरोट, या 1 चम्मच भिगोई हुई मेथी ले सकते हैं. क्योंकि मेथी का पानी भी शुगर के लिए अच्छा माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा होना चाहिए सुबह का नाश्ता- 

डायबिटीज मरीजों के लिए नाश्ता सबसे जरूरी मील है. इसे कभी न छोड़ें. नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर ज्यादा होना चाहिए. 

  • अंकुरित मूंग
  • दही
  • अंडे का सफेद हिस्सा
  • बेसन का चीला
  • जौ या रागी की रोटी खाएं
  • सलाद
  • सेब
  • अमरूद 
  • पपीता 

दोपहर का खाना और शाम का नाश्ता- 

दोपहर के खाने में सबसे पहले सलाद खाएं खीरा, टमाटर, गाजर, मूली का सलाद पहले खाने से पेट भर जाता है और रोटी कम खाई जाती है. रोटी (गेहूं + चना + जौ का आटा), 1 कटोरी दाल, 1 कटोरी हरी सब्जी, 1 कटोरी दही और थोड़ा सा ब्राउन राइस. खाने के तुरंत बाद सोएं नहीं, 10 मिनट जरूर टहलें.

शाम को 4-5 बजे के बीच क्या खाएं- 

इस समय भुना चना, मखाना, 1 कप छाछ या ग्रीन टी लें. इससे रात के खाने तक शुगर बैलेंस रहती है.

रात का खाना कब और क्या खाएं? 

डायबिटीज में रात का खाना सबसे ज्यादा मायने रखता है. इसे हमेशा सोने से 3 घंटे पहले, यानी 7-8 बजे तक खा लें. देर रात खाना खाने से सुबह की शुगर बढ़ी हुई आती है. रात में रोटी कम और सब्जी-दाल ज्यादा लें. 1-2 रोटी, 1 कटोरी दाल, 1 कटोरी लौकी, तुरई, पालक जैसी हल्की सब्जी ही काफी है. रात में चावल से बचें. खाना खाने के बाद 15-20 मिनट की वॉक जरूर करें.

नोट- ये सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है अधिक जानकारी के लिए या डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें.

ये भी पढ़ें- सिर्फ फेफड़े नहीं, प्रदूषित हवा बढ़ा सकती है टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diabetes, Diabetes Diet, Diabetes Mein Kya Khaye, Diabetes Diet Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com