विज्ञापन

पहले कुछ किलो के बाद वजन घटना क्यों रुकता है? एक्सपर्ट से जानिए

अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और शुरुआत में वजन तेजी से कम हो गया है और फिर एक जगह रुक गया है. यहां जानिए पहले कुछ किलो के बाद वजन घटना क्यों रुकता है?

पहले कुछ किलो के बाद वजन घटना क्यों रुकता है? एक्सपर्ट से जानिए
वजन कैसे कम करें?

आज के समय में वजन बढ़ना बहुत ही आम समस्या हो गया है. वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय और तरीके अपनाते हैं. हालांकि, जब हम वजन कम करने की कोशिश करते हैं तो शुरुआत में तेजी से बदलाव दिखाई देता है. पहले कुछ किलो वजन आसानी से कम हो जाता है, लेकिन कुछ समय बाद वजन घटने की रफ्तार धीमी पड़ने लगती है या कई दिनों तक वजन एक ही जगह पर बना रहता है. अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और शुरुआत में वजन तेजी से कम हो गया है और फिर एक जगह रुक गया है तो चलिए आपको बताते हैं ऐसा क्यों होता है.

पहले कुछ किलो के बाद वजन घटना क्यों रुकता है?

डायटिशियन और वेट मैनेजमेंट एक्सपर्ट, डॉ. प्रत्यक्षा भारद्वाज ने वजन कम करने के लिए कुछ जरूरी बातों को बताया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शुरुआत में वजन तेजी से कम होता है और फिर अचानक क्यों रुक जाता है. डॉ. भारद्वाज के मुताबिक, वजन घटने का ठहराव को वेट लॉस प्लेटो कहा जाता है. ये हमेशा इस बात का संकेत नहीं होता कि आपकी कोशिश काम नहीं कर रही है. शुरुआत में वजन कम होने का एक हिस्सा शरीर में जमा एक्स्ट्रा पानी और ग्लाइकोजन के कम होने से आता है. इसके बाद जब शरीर का वजन कम होता है, तो उसे डेली के काम करने और चलने-फिरने में पहले की तुलना में कम एनर्जी की जरूरत पड़ती है. ऐसे में पहले जितनी कैलोरी लेने पर भी शरीर का ऊर्जा संतुलन बदल सकता है और वजन घटने की गति धीमी हो सकती है.

इसके अलावा, वजन कम करने के दौरान शरीर अपने ऊर्जा खर्च को कुछ हद तक कम करने के लिए अनुकूलित भी होता है. व्यक्ति अनजाने में पहले की तुलना में कम एक्टिविटी करता है. लंबे समय तक एक जैसी दिनचर्या रहने पर व्यायाम या रोजाना की गतिविधियों से होने वाला अतिरिक्त ऊर्जा खर्च भी कम महसूस हो सकता है. कई बार समस्या भोजन की मात्रा में छोटे-छोटे बदलावों से भी जुड़ी होती है. शुरुआत में व्यक्ति अपने खान-पान को लेकर अधिक सावधान रहता है, लेकिन कुछ हफ्तों बाद स्नैक्स, पेय पदार्थ या भोजन की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ जाती है. जिसका पता हमेशा तुरंत नहीं चलता.

वजन कम करने का सही तरीका

ऐसे समय में घबराकर बहुत कम खाना या भोजन छोड़ देना सही तरीका नहीं है. अपने भोजन, नींद, शारीरिक गतिविधि और वजन में हो रहे बदलावों को कुछ हफ्तों के लेवल पर देखना अधिक उपयोगी है, क्योंकि रोजाना वजन पानी, नमक, हार्मोन और पाचन जैसे कारणों से भी बदल सकता है. वजन घटाने के दौरान एक समय पर गति धीमी होना सामान्य हो सकता है. टारगेट केवल तराजू पर संख्या कम करना नहीं, बल्कि ऐसा खानपान और लाइफस्टाइल बनाना होना चाहिए, जिसे लंबे समय तक अपनाया जा सके.

यह भी पढ़ें:- स्टील की बाल्टी कैसे साफ करें? दाग लगी बाल्टी को नई जैसी साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- बालों का टूटना, झड़ना और गंजापन रोकने का सही तरीका, घर पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ दिन में दिखेगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें:- चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Loss, Weight Loss Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com