How To Prevent Kidney Stone: किडनी की पथरी कठोर जमाव है जो आपके किडनी के अंदर बनता है. यह एक दर्दनाक स्थिति है जो आपके यूरिन ट्रैक्ट के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है. पीठ के निचले हिस्से, पेट या बगल में तेज दर्द, मतली, उल्टी, बुखार, पेशाब में खून आना और बार-बार पेशाब आना किडनी की पथरी के कुछ लक्षण हैं. कई कारक किडनी की पथरी के आपके जोखिम को बढ़ा सकते हैं. इनमें से कुछ में डिहाइड्रेशन, मोटापा, डाइट, कुछ सप्लीमेंट और दवाएं, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और सूजन आंत्र रोग शामिल हैं.
किडनी की पथरी प्रकृति में बहुत बार-बार होती है. इसलिए उपचार के बाद भी सभी सावधानियों को फॉलो करना अत्यंत जरूरी है. पानी और अन्य लिक्विड का सेवन किडनी की पथरी को बनने से रोकने के प्रभावी तरीकों में से एक है. पोषण विशेषज्ञ नमामी अग्रवाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें किडनी की पथरी बनने से रोकने के कुछ तरीके बताए.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
किडनी की पथरी बनने से रोकने के लिए नारियल पानी आजमाएं:
पोस्ट में, पोषण विशेषज्ञ ने बताया कि नारियल का पानी किडनी की पथरी के लिए जादुई उपाय है. नारियल का पानी हाइड्रेटिंग है और आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है. यह आपके शरीर को पोषण देता है. नारियल पानी किडनी स्टोन को रोकने में प्रभावी रूप से मदद कर सकता है. इसके कुछ कारण यहां दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: खाया, पीया, पचाया... या सड़ाया? जानिए कैसे पचता है खाना, किस तरह काम करता है इंसानों का डाइजेस्टिव सिस्टम
1. इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर
नारियल का पानी पोटेशियम, मैग्नीशियम और सोडियम सहित इलेक्ट्रोलाइट्स का एक बेहतरीन स्रोत है. ये शरीर में तरल पदार्थों को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं, जिससे किडनी के कामकाज में सहायता मिलती है.
2. एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर
नमामी के अनुसार, नारियल के पानी में मौजूद हाई एंटीऑक्सीडेंट तत्व आपके शरीर के अंदर प्रोटीन को बांधने से रोकता है. एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद कर सकते हैं, जिससे कई पुरानी बीमारियों का जोखिम कंट्रोल होता है.
यह भी पढ़ें: नारियल पानी में होता है बहुत ज्यादा पोटेशियम, क्या गर्मियों में करना चाहिए इसका सेवन? एक्स्टपर्ट ने बताया
3. यह एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक के रूप में कामय करता है
किडनी की पथरी मिनरल्स का कठोर जमाव है. नारियल का पानी पीने से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर और संभावित रूप से क्रिएटिनिन लेवल को कम करके क्रिस्टलीकरण को रोकने में मदद मिल सकती है.
नारियल का पानी पीने से मूत्र भी पतला होता है जो मिनरल क्रिस्टल के निर्माण को रोकने में मदद करता है.
कुछ विशेष लाभों के लिए नारियल पानी में एक चम्मच सब्जा बीज मिलाने की भी सलाह देते हैं.
नारियल का पानी किडनी की पथरी की संभावना को कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि, यह अकेले किडनी की पथरी को ठीक नहीं कर सकता है. इलाज के लिए हमेशा डॉक्टर से परामर्श करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं