नारियल पानी हो या फिर नारियल का तेल, हमारी सेहत के लिए इतना फायदेमंद है जितना आप सोच भी नहीं सकते. क्या आपने कभी उन तरीकों के बारे में सोचता है जिसमें नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये एक मल्टी ऑयल है जिसे गई हेल्थ बेनिफिट्स के लिए कई पीढ़ियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है. आज हम आपको बताते हैं नारियल तेल के फायदों के बारे में, जिसमें डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर बालों को स्ट्रांग बनाने तक कई फायदे शामिल हैं.
नारियल तेल से होने वाले फायदे- Health Benefits Of Coconut Oil:
1. ऑयल पुलिंग
ऑयल पुलिंग एक प्राचीन आयुर्वेदिक तरीका है जहां आप लगभग 20 मिनट के लिए अपने मुंह में तेल घुमाते हैं और फिर इसे थूक देते हैं. ओरल बैक्टीरिया को हटाने से मसूड़ों में और उसके आसपास तरह तरह के रोगों की रोकथाम में मदद मिलती है. स्वस्थ मसूड़ों के लिए हफ्ते में तीन बार नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग करना चाहिए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

2. नेचुरल मॉइश्चराइजर
नारियल के तेल का इस्तेमाल डेड सेल्स के इलाज के साथ-साथ स्किन में ग्लो लाने के लिए भी किया जाता है. क्योंकि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है, इसलिए इसका उपयोग सोरायसिस, डर्मेटाइटिस, एक्जिमा और त्वचा की जलन जैसी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स के इलाज के लिए किया जा सकता है.
3. बालों को बनाता है स्ट्रांग
नारियल का तेल बालों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद है और बालों में चमक लाने में मदद करता है. नारियल के तेल से पांच मिनट तक सिर की मालिश करने से न केवल शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, बल्कि खोए हुए पोषक तत्वों की पूर्ति में भी मदद मिल सकती है. नियमित रूप से नारियल के तेल से मालिश करके आप यह भी सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके बाल डैंड्रफ फ्री हों.
4. जोड़ो के दर्द में आराम
आयुर्वेद में पित्त वृद्धि के कारण गठिया के दर्द को कम करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है. यह हड्डियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम को एब्जॉर्ब करने की क्षमता में सुधार कर सकता है.
5. डायबिटीज करें कंट्रोल
नारियल का तेल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और इंसुलिन में सुधार करता है. यह ब्लड ग्लूकोज के प्रभावी उपयोग को भी बढ़ावा देता है, इस प्रकार डायबिटीज का इलाज और रोकथाम कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं