Milk Benefits For Child: घर के बड़े बुजुर्ग हों या हेल्थ एक्सपर्ट, उनसे हम यही सुनते आए हैं कि दूध बच्चों के लिए बेहद जरूरी है. बच्चों की बेहतर ग्रोथ माइंडेड लपमेंट और ओवरऑल हेल्थ के लिए दूध पिलाने की सलाह दी जाती है. दूध में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिंस और प्रोटीन जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं. विशेषज्ञों की मानें तो रोज़ाना दूध पीने से बच्चे हाइड्रेटेड रहते हैं और यही उन्हें सेहतमंद बनाता है. बच्चों की सेहत के लिए दूध पीना बहुत ही ज्यादा जरूरी है लेकिन अक्सर बच्चे दूध पीने में आनाकानी करते हैं. ऐसे में पेरेंट्स इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि बच्चों को आखिर बच्चों की डाइट में दूध शामिल करें तो करें कैसे. तो आइए इस खबर में आपको बताते हैं बच्चों के लिए दूध क्यों है जरूरी, क्या हैं इसके फायदे.
बच्चों के लिए दूध पीना क्यों है जरूरी? | Why Is It Important For Children To Drink Milk?
बचपन ही सही समय होता है जब शरीर का जरूरी डेवलपमेंट होता है. ऐसे में बच्चों की ग्रोथ के लिए सालों से उन्हें दूध देना जरूरी माना गया है. दूध न केवल बच्चों की ओवरऑल ग्रोथ एंड डेवलपमेंट के लिए जरूरी है बल्कि उनके हड्डियों को भी मजबूत बनाता है. अगर आप चाहते हैं कि बच्चा सेहतमंद रहे और उसका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चले तो उसे रोज दूध देना जरूरी है. चलिए जानते हैं दूध के खुद हेल्थ बेनिफिट्स.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
1) कैल्शियम से भरपूर होता है दूध
हम सभी जानते हैं कि कैल्शियम हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है. खासतौर पर बच्चों के लिए कैल्शियम जरूरी है क्योंकि यही उनके बोंस को स्ट्रांग बनाता है. बच्चों के लिए दूध कैल्शियम का एक बेहतरीन जरिया है. रोजाना दूध का सेवन करने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं, उनके दांत स्ट्रांग बने रहते हैं और कैल्शियम की कमी से होने वाली बीमारियों से भी बच्चे दूर रहते हैं.
2) ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल
बड़ों में ही नहीं आजकल बच्चों में भी ब्लड प्रेशर की समस्या प्रभावित कर रही है. ऐसे में अपने बच्चों को इस गंभीर परेशानी से बचाए रखने के लिए दूध देना बेहद जरूरी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बच्चों को अच्छी डाइट के साथ कम से कम 2 बार दूध देना जरूरी है.
दोस्त पूछेंगे चमकती मुलायम त्वचा का राज, इन टिप्स से लौट आएगी 25 वाली जवानी
3) मिलते हैं जरूरी न्यूट्रिएंट्स
बच्चों के लिए दूध एक कंप्लीट डाइट का काम करता है, जिसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, विटामिन डी, विटामिन बी 12 और विटामिन ए जैसे सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं