विज्ञापन

Coconut Oil For Dark Circles: क्या वाकई में डार्क सर्कल्स के लिए नारियल तेल कारगर है? यहां जानिए

Coconut Oil Se Dark Circle Kaise Hataye: अगर आप आंखों के नीचे काले घेरे से परेशान हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं, तो आप नारियल तेल को आंखों के नीचे लगा सकते हैं, इस घरेलू उपचार से आपको ऐसे-ऐसे फायदे देखने को मिलेंगे, जो आपने कभी सोचे भी नहीं होंगे.

Coconut Oil For Dark Circles: क्या वाकई में डार्क सर्कल्स के लिए नारियल तेल कारगर है? यहां जानिए
आँखों के नीचे का कालापन कैसे दूर करें?

Coconut Oil Se Dark Circle Kaise Hataye: नारियल तेल को स्किन और बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो काफी इफेक्टिव हैं. ज्यादातर लोग इस तेल का इस्तेमाल सिर की मालिश करने के लिए करते हैं क्योंकि इससे सिर को बड़ी ठंडक पहुंचती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ बालों के लिए ही नहीं इस तेल में मौजूद गुण स्किन के लिए भी काफी लाभदायक माने जाते हैं. अगर आप आंखों के नीचे काले घेरे से परेशान हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं, तो आप नारियल तेल को आंखों के नीचे लगा सकते हैं, इस घरेलू उपचार से आपको ऐसे-ऐसे फायदे देखने को मिलेंगे, जो आपने कभी सोचे भी नहीं होंगे.

क्या हम रात भर आंखों के नीचे नारियल का तेल लगा सकते हैं?

Latest and Breaking News on NDTV

झुर्रियां हटाए 

नारियल तेल में फैटी एसिड आंखों के नीचे झुर्रियां और फाइन लाइन्स को मिटाने का काम करता है. आसान भाषा में कहें तो यह झुर्रियों को कम करता है.

डार्क सर्कल से छुटकारा 

मोबाइल चलाने से आजकल सभी को डार्क सर्कल की समस्या हो रही है. डार्क सर्कल की समस्या हेल्दी फूड ना खाने से भी होती है. ऐसे में डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल लगा सकते हैं.

ग्लोइंग स्किन

नारियल तेल में फैटी एसिड, विटामिन ई ,एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों की आसपास की स्किन को निखारने का काम करते हैं.

आंखों की सूजन कम करना  

आंखों की सूजन कम करने में नारियल तेल बेहद मददगार है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंखों के नीचे होने वाली सूजन को कम करने लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

नारियल तेल आंखों के नीचे लगाने से यह इसका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है. इसलिए आंखों को एक्टिव और शार्प रखने के लिए इसके नीचे रोजाना नारियल तेल लगाने की सलाह दी जाती है.

जलन में राहत 

कई दफा आंख और इसके आस-पास एरिया पर जलन महसूस होती है, जो काफी असहनीय होती है. आंखों की जलन से राहत पाने के लिए नारियल तेल बेस्ट ऑप्शन है. 

इसे भी पढ़ें: Gharelu Nuskhe: क्या नींबू सच में पथरी को काटता है? जानिए सच या झूठ!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aankho Ke Niche Nariyal Tel Lagane Ke Fayde Uses, Aankho Ke Niche Nariyal Tel Lagane Ke Fayde Side, Aankho Ke Niche Nariyal Tel Lagane Ke Fayde Benefits, Nariyal Ka Tel Aankhon Ke Niche Lagane Se Kya Hota Hai, Coconut Oil Se Dark Circle Kaise Hataye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com