विज्ञापन

'अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए'- इजरायली मीडिया का दावा, मौत पर ट्रंप ने कही यह बात

Ayatollah Ali Khamenei Death Reports: न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि अयातुल्ला अली खामेनेई का शव मिल गया है.

'अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई मारे गए'- इजरायली मीडिया का दावा, मौत पर ट्रंप ने कही यह बात
Ayatollah Ali Khamenei Death Reports: इजरायली मीडिया का दावा है कि अली खामेनेई की मौत हो चुकी है
  • न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी के हवाले से बताया कि अयातुल्लाह अली खामेनेई का शव मिल गया है
  • एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार इजरायली राजदूत ने अमेरिकी अधिकारियों को खामेनेई की मौत की सूचना दी है
  • कई इजरायली मीडिया चैनलों ने अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि सुप्रीम लीडर की मृत्यु हो चुकी है

क्या ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिकी-इजरायली हमले में मौत हो चुकी है? अभी यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक वरिष्ठ इजराइली अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि अयातुल्ला अली खामेनेई का शव मिल गया है. वहीं एक्सियोस ने एक सूत्र के हवाले से खबर छापी है. इसके अनुसार अमेरिका में इजरायली राजदूत येचिएल लीटर ने अमेरिकी अधिकारियों को सूचित किया है कि खामेनेई की मौत तेहरान में उनके परिसर पर हुए हमले में हो चुकी है. इसी तरह न्यूज 12 और टाइम्स ऑफ इजरायल सहित कई इजरायली मीडिया चैनलों ने इजरायली अधिकारियों का हवाला देते हुए दावा कर रहे हैं कि सुप्रीम लीडर की मृत्यु हो गई है.

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार जब अमेरिरी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार में पूछा गया तो उन्होंने बताया, "मैंने कई लोगों से बात की है, हमें लगता है कि यह एक सही स्टोरी है." एनबीसी न्यूज के अनुसार ट्रंप ने कहा कि, "बड़ी संख्या में उनके नेता भी मारे गए हैं." उन्होंने एनबीसी न्यूज को यह भी बताया कि ईरान में अमेरिकी ऑपरेशन "पहले ही सफल रहा है".

ABC न्यूज की वरिष्ठ राजनीतिक संवाददाता राचेल स्कॉट का भी कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें अभी बताया कि उन्हें "मानना" है कि ईरान के सर्वोच्च नेता मर चुके हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या वह "निश्चित रूप से" जानते हैं कि खामेनेई की मौत हो गई है, ट्रंप ने कथित तौर पर कहा: "जब तक मैं चीजें नहीं देख लेता, मैं निश्चित रूप से कुछ भी नहीं कहना चाहता, लेकिन हमें विश्वास है कि वह मर चुके हैं. उन्होंने आगे कहा, "और उनके कई नेता चले गए हैं. न केवल एक साइट से, बल्कि दो अन्य साइटों से भी, जिन पर हमने हमला किया था. हमारे पास बहुत अच्छी खुफिया जानकारी थी और इसलिए हमें लगता है कि बहुत से नेतृत्व चले गए हैं."

यह भी पढ़ें: सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए तो ईरान में क्या होगा? CIA ने ट्रंप को पहले ही जवाब दे दिया है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayatollah Ali Khamenei, Ayatollah Ali Khamenei Death, US-Israel Attack Iran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com