हाई कोलेस्ट्रॉल आज सिर्फ बुजुर्गों की नहीं, बल्कि युवाओं की भी आम समस्या बनती जा रही है. अक्सर लोग कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए दवाओं पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन खानपान पर ध्यान नहीं देते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटे-छोटे बदलाव भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में आपकी काफी हद तक मददकर सकते हैं. जी हां, इनमें फल भी शामिल है. अगर आप नियमित रूप से कुछ फलों को अपने आहार में जोड़ते हैं, तो काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन, डायबेटोलॉजिस्ट एंड क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. सोमनाथ गुप्ता का कना है कि कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनमें सॉल्युबल फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से पाए जाते हैं. ये शरीर में LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं और हार्ट हेल्थ को बेहतर करने में अहम भूमिला निभाते हैं. यहां जानते हैं इन फलों के बारे में-
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे सेब और नाशपाती
डॉ.सोमनाथ बताते हैं कि अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो सेब और नाशपाती को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. इनमें पेक्टिन नाम का घुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करता है. यही वजह है कि हार्ट हेल्थ के लिए इन दोनों फलों को अच्छा विकल्प माना जाता है.
हार्ट के लिए बेस्ट है बेरीज
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए बेरीज फायदेमंद हो सकती है. इनमें स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी जैसे फल शामिलहैं. ये फाइबर के साथ-साथ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो रेड ब्लड सेल्स को सुरक्षित रखने में मददगार हो सकते हैं. अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो ये हार्ट हेल्थ के लिए प्रभावी हो सकते हैं.
खट्टे फल भी हैं फायदेमंद
संतरा, मौसंबी और ग्रेपफ्रूट जैसे सिट्रस फल विटामिन-सी और फाइबर के अच्छे स्रोत माने जाते हैं. ये कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट में मदद कर सकते हैं. हालांकि, डॉ. गुप्ता का कहना है कि जो लोग स्टैटिन्स या कुछ ब्लड प्रेशर की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें ग्रेपफ्रूट खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए. ग्रेपफ्रूट कुछ दवाओं के असर को प्रभावित कर सकता है.
एवोकाडो में होता है हेल्दी फैट
डॉक्टर कहते हैं कि एवोकाडो उन चुनिंदा फलों में शामिल है जिनमें हार्ट-फ्रेंडली मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं. ये शरीर के लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं.
1 दिन में कितना फल खाना चाहिए?
डॉ. गुप्ता का कहना है कि रोजाना एक से दो सर्विंग फल लेना एक क लक्ष्य हो सकता है. हालांकि, सिर्फ फलों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है. बेहतर रिजल्ट के लिए फल, सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और कम सैचुरेटेड फैट वाली डाइट को साथ में अपनाना जरूरी है.
ये भी पढ़ें - कौन से फल फ्रिज में नहीं रखना चाहिए? इन 7 फलों को रखने से स्वाद और टेक्चर हो जाएगा खराब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं