विज्ञापन

सर्दियों में आटे की पिन्नी कैसे बनाएं? जानें घर पर पंजाबी स्टाइल पिन्नी बनाने की आसान रेसिपी

आटा, गुड, घी और ड्राई फ्रूट्स से बनाएं पंजाबी स्टाइल आटे की पिन्नी, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त.

सर्दियों में आटे की पिन्नी कैसे बनाएं? जानें घर पर पंजाबी स्टाइल पिन्नी बनाने की आसान रेसिपी
आटे की पिन्नी कैसे बनाएं.
NDTV

सर्दी आते ही भारतीय घरों में एक खुशबू फैल जाती है. घी में भुने आटे की खुशबू. आटे की पिन्नी का स्वाद तो हम सभी ने लिया ही होगा. ये कोई नई मिठाई नहीं है. ये हमारी दादी-नानी के जमाने की मिठाई है. पंजाबी और उत्तर भारतीय घरों में सर्दियों में इसे खासतौर पर बनाया जाता है बाजार की मिठाई में मिलावट होती है, लेकिन पिन्नी में क्या है? गेहूं का आटा, देसी घी, गुड़ और मेवे. बस यही इसकी ताकत है. तो चलिए जानते हैं स्वादिष्ट पिन्नी बनाने की आसान रेसिपी.

सर्दियों में पिन्नी क्यों खाई जाती है? 

सर्दी में शरीर को ज्यादा गर्मी चाहिए होती है. पिन्नी वही गर्मी देती है. देसी घी शरीर को अंदर से गरम रखता है.  गुड़ खून को साफ करता है और शरीर को ताकत देता है. आटा पेट को भरता है और देर तक भूख नहीं लगने देता. जो लोग सर्दी में जल्दी थक जाते हैं, हाथ-पैर ठंडे रहते हैं, जोड़ों में दर्द होता है, उनको पिन्नी जरूर खानी चाहिए. एक पिन्नी सुबह दूध के साथ खा लीजिए, दिनभर शरीर में गरमाहट बनी रहेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं आटे की पिन्नी- (How To Make Panjabi Aate Ki Pinni At Home)

सामग्री-

  • गेहूं का आटा 
  • देसी घी
  • गुड़ 
  • गोंद
  • काजू
  • बादाम
  • किशमिश 
  • खरबूजे के बीज 
  • नारियल का बूरा 
  • इलायची पाउडर

विधि-

  1. सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही में घी डालिए. घी गरम हो जाए, तो इसमें गोंद डाल दीजिए. गोंद फूलकर एकदम कुरकुरी हो जाएगी. इसको निकालकर एक प्लेट में रख लीजिए. 
  2. अब उसी घी में काजू और बादाम को हल्का सा भून लीजिए. ज्यादा लाल नहीं करना है, बस हल्का सा रंग आ जाए. इनको भी निकाल लीजिए. अब एक छोटे पैन में खरबूजे के बीजों को बिना घी के ड्राई रोस्ट कर लीजिए. 
  3. जब बीज चटकने लगें, तो निकाल लीजिए. उसी पैन में नारियल का बूरा भी हल्का सा भून लीजिए. 
  4. अब उसी बचे हुए घी में आटा डाल दीजिए. गैस को बिल्कुल धीमा रखिए. अब चम्मच से लगातार चलाते रहिए. शुरू में आटा चिपकेगा, फिर धीरे-धीरे घी छोड़ेगा.  कुछ मिनट में आटा गोल्डन हो जाएगा और पूरी किचन में घी और आटे की खुशबू फैल जाएगी. बस, यहीं पर गैस बंद कर देनी है. आ
  5. टे को ज्यादा काला मत कीजिए, नहीं तो पिन्नी कड़वी लगेगी. हल्का सुनहरा रंग ही एकदम परफेक्ट है. 
  6. अब भुनी हुई गोंद को हाथ से मसलकर तोड़ लीजिए. काजू को छोड़कर बाकी सारे मेवे, बीज और नारियल का बूरा मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लीजिए. बहुत बारीक पेस्ट नहीं बनाना है. इस पिसे हुए मिश्रण को भुने हुए आटे में डाल दीजिए.
  7. ऊपर से काजू भी डाल दीजिए. अब आटे को थोड़ा ठंडा होने दीजिए. पूरी तरह ठंडा मत कीजिए, हल्का गरम रहना चाहिए. अब इसमें पिसी हुई चीनी या कद्दूकस किया हुआ गुड़ डाल दीजिए. साथ में इलायची पाउडर भी डाल दीजिए. 
  8. अब सबको हाथ से अच्छे से मिक्स कीजिए. हाथ में थोड़ा सा मिश्रण लीजिए और दोनों हाथों से दबाकर गोल-गोल लड्डू जैसा बना लीजिए. अगर मिश्रण बिखर रहा है, तो थोड़ा सा गरम घी ऊपर से डाल दीजिए. 
  9. पिन्नी आसानी से बंध जाएगी. बस, आपकी आटे की पिन्नी तैयार है. एक डिब्बे में रख दीजिए. ये 15-20 दिन तक खराब नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना तेल के पानी वाला मिर्च का आचार कैसे बनाएं? नोट करें राजस्थान की पारंपरिक और सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aate Ki Pinni, Aate Ki Pinni Kaise Banaye, Aate Ki Pinni Khane Ke Fayde, Aate Ki Pinni Ladoo, Panjabi Style Aate Ki Pinni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com