नवंबर के दिनों में मार्केट में आपको न सिर्फ सब्जियां नजर आती है, बल्कि तरह-तरह के फल भी इस सीजन में काफी ज्यादा नजर आते हैं. इन दिनों मिलने वाले रसीले फलों का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद होते हैं. मार्केट में फलों की भरमार को देखकर अक्सर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि इस सीजन में कौन सा फल खाना चाहिए? अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल है, तो यहां आपको इसका जवाब मिलेगा. इस विषय की जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की. यहां जानते हैं नवंबर के महीने में कौन-कौन से फल खे चाहिए?
जमकर खाएं सेब
नवंबर के महीने में आप सेब का सेवन कर सकते हैं. इन दिनों मार्केट में सेब बहुत ही आसानी से और कम कीमत में मिल जाता है. ये फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स का काफी अच्छा सोर्स है. इसके सेवन से पाचन को दुरुस्त करने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट की जा सकती है. ऐसे में आप इस महीने जमकर सेब खआ सकते हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
अनार भी है फायदेमंद
इस महीने में सेब की तरह अनार भी आपको काफी ज्यादा देखने को मिलता है. ये फाइबर और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. इसके साथ ही इसमें आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है. अगर आप नियमित रूप से अनार का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट और लिवर के हेल्थ को बूस्ट किया जा सकता है.
कीवी खाएं
नवंबर महीने में आप कीवी का भी सेवन कर सकते हैं. ये फल भले ही देखने में छोटा लगे, लेकिन ये पोषक तत्वों का पावर हाउस है. इसमें संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है, जो सर्दियों में होने वाले इंफेक्शन से आपको सुरक्षित रख सकता है.
संतरा और किन्नू
इस नहीने में मार्केट में आपको संतरा और किन्नू भी देखने को मिलते हैं. ये विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है. अगर आप इस सीजन में इस फल का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ स्किन की परेशानी भी दूर हो सकती है.
अंजीर खाएं
अंजीर कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर का अच्छा स्रोत है. ये हड्डियों को मजबूत बनाने और पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद कर सकता है. नवंबर के महीने में इसका सेवन करना आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है.
ये भी पढ़ें - नवंबर में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं