विज्ञापन

कौन से फल फ्रिज में नहीं रखना चाहिए? इन 7 फलों को रखने से स्वाद और टेक्चर हो जाएगा खराब

फ्रिज में अगर आप सभी फलों को बिना सोच-समझे रख देते हैं, तो इससे फल का स्वाद और टेक्चर खराब हो सकता है. यहां जानते हैं फ्रिज में कौन से फल नहीं रखने चाहिए?

कौन से फल फ्रिज में नहीं रखना चाहिए? इन 7 फलों को रखने से स्वाद और टेक्चर हो जाएगा खराब
Fruits not to keep in fridge : कौन से फल फ्रिज में नहीं रखने चाहिए

मार्केट से जब भी हम फल और सब्जियां लाते हैं, तो सबसे पहले उसे निकालकर फ्रिज में रख देते हैं. लकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फल  होते हैं, जिन्हें फ्रिज में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए. अगर आप इन फलों को फ्रिज में रख देते हैं, तो इससे इन फलों का स्वाद, टेक्चर, और पोषण प्रभावित हो सकता है. इसलिए इन फलों को फ्ज में बिल्कुल भी न रखें. यहां हम आपको ऐसे फलों की लिस्ट देने जा रहे हैं, जिसे फ्रिज में बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए. यहां जानते हैं किन फलों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए?

फ्रिज में न रखें केला

केला सबसे आम फलों में से एक है, लेकिन इसे फ्रिज में रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. ठंडे तापमान में केले का छिलका जल्दी काला पड़ने लगता है. हालांकि, अंदर का फल कुछ समय तक ठीक रह सकता है, लेकिन उसका नैचुरल पकने का प्रोसेस रुक जाता है. इसलिए केले को कमरे के तापमान पर ही रखना चाहिए. 

फ्रिज में आम रखने की न करें गलती

कच्चे या आधे पके आम को फ्रिज में रखने से उसका पकना धीमा हो जाता है. इससे आम का स्वाद प्रभावित हो सकता है. इसलिए अधपके आम को फ्रिज में न रखें. अगर आप आम फ्रिज में रखना चाहते हैं, तो पूरी तरह पकने दें तभी इसे फ्रिज में रखें. पकने के बाद जरूरत हो, तो थोड़े समय के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है.

पपीता भी फ्रिज में न रखें

पपीता भी उन फलों में शामिल है जिन्हें पकने से पहले फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. ठंड के कारण इसका पकने का नैचुरल तरीका प्रभावित हो जाता है और इसका स्वाद फीका पड़ सकता है. पका हुआ पपीता सीमित समय के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है.

फ्रिज में न रखें तरबूज 

पूरा तरबूज फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती. हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि कमरे के तापमान पर रखा गया तरबूज अपने एंटीऑक्सीडेंट तत्वों को बेहतर तरीके से बनाए रख सकता है. हालांकि, कटने के बाद इसे जरूर फ्रिज में रखें, ताकि ये जल्दी खराब न हों. 

पाइनएप्पल फ्रिज में रखने से स्वाद हो सकता है खराब

अनानास यानि पाइनएप्पल को भी पहले कमरे के तापमान पर रखना बेहतर माना जाता है. फ्रिज की अधिक ठंडक इसकी बनावट और स्वाद को प्रभावित कर सकती है. अगर पाइनएप्पल काट लिया गया है, तो उसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रखा जा सकता है.

आड़ू और नाशपाती

आड़ू और नाशपाती ऐसे फल हैं, जो तोड़े जाने के बाद भी धीरे-धीरे पकते रहते हैं. इन्हें फ्रिज में रखने से ये प्रोसेस रुक सकती है और फल पूरी तरह मीठे नहीं बन पाते. जब ये पूरी तरह पक जाएं, तब इन्हें कुछ दिनों के लिए फ्रिज में रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें - फ्रिज में रखी हरी मिर्ची भी सड़ जाती है, तो इस तरह करें स्टोर, 1 महीने तक रहेंगी फ्रेश 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fridge, Fruits, Fruits And Food, Food, Storage Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com