विज्ञापन

मूली की सूखी सब्जी कैसे बनाएं? मूली की सूखी सब्जी बनाने की विधि

मूली को इस नए अंदाज में बनाकर देखें, घर के वो लोग भी मांगकर खाएंगे जो मूली से करते हैं परहेज, जानें पूरी रेसिपी.

मूली की सूखी सब्जी कैसे बनाएं? मूली की सूखी सब्जी बनाने की विधि
मूली की सूखी सब्जी रेसिपी
NDTV

सर्दियों की सुबह जब रसोई से सरसों के तेल में तड़कते जीरे और अजवाइन की खुशबू उठती है, तो साधारण से दिखने वाले सब्ज़ियों के नाम भी अचानक खास लगने लगते हैं. मूली के साथ अक्सर लोगों के मन में एक हल्की सी झिझक रहती है या तो तीखेपन को लेकर, या फिर पत्तों को फेंक देने की पुरानी आदत की वजह से. मगर जब सफेद मूली और उसके ताजा पत्तों को सही तारीकी में पकाया जाता है, तो वही रूखी लगने वाली सब्ज़ी एक चटपटी, सोंधी और टेस्टी डिश में बदल जाती है.

इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें मूली को पहले भूनकर हल्का सा पकाया जाता है, ताकि उसकी तीखी झनक दब जाए और मसालों का स्वाद भीतर तक समा जाए. बाद में जब पत्तियां और टमाटर जुड़ते हैं, तो खट्टा-तीखा और सौंधापन ऐसा संतुलन बनाता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी क्या है.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • ताजा सफेद मूली
  • सरसों का तेल (3 बड़े चम्मच)
  • साबुत जीरा (1 छोटा चम्मच)
  • अजवाइन (½ छोटा चम्मच)
  • हींग (½ छोटा चम्मच)
  • लहसुन (1 बड़ा चम्मच)
  • अदरक (1 बड़ा चम्मच)
  • हरी मिर्च (3)
  • प्याज (1 छोटा)
  • हल्दी पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • टमाटर (2)
  • धनिया पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • चाट मसाला (½ छोटा चम्मच)
  • गरम मसाला (½ छोटा चम्मच)

बनाने का आसान तरीका:

  1. पत्तेदार मूली लेकर पत्तियों को जड़ों से अलग कर लें और उन्हें महीन काट लें.
  2. मूली को छीलकर पहले लंबाई में चार टुकड़ों में चीरें, फिर मोटे टुकड़ों में काटकर किनारे रख लें.
  3.  कड़ाही में सरसों का तेल डालकर तेज़ आंच पर तब तक गर्म करें जब तक हल्का धुआं न उठने लगे.
  4. आंच को मीडियम करें, जीरा डालें और चटकने दें. 
  5. इसके तुरंत बाद अजवाइन व हींग डालें, फिर कटा लहसुन, अदरक और हरी मिर्च मिलाकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  6. बारीक कटा प्याज कड़ाही में डालें और मसालों के साथ चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक वह नरम न पड़ जाए.
  7. कटी हुई मूली डालकर तेज़ आंच पर मसालों के साथ 2 मिनट तक अच्छी तरह भूनें.
  8.  हल्दी और नमक मिलाएं, फिर आंच धीमी करके ढक्कन लगा दें. 
  9. मूली को पकने में पत्तों के मुकाबले ज्यादा समय लगता है, इसलिए इसे 7 से 8 मिनट तक पकने दें. 
  10. ढक्कन हटाकर देखें कि मूली लगभग 60 से 70 प्रतिशत गल चुकी है या नहीं.
  11. अब कटे टमाटर के साथ धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और चाट मसाला डालें.
  12.  चलाते हुए 2 से 3 मिनट पकाएं ताकि टमाटर मुलायम पड़ जाएं.
  13. टमाटर नरम होने पर बारीक कटे मूली के पत्ते डालें, मीडियम आंच पर मिलाएं और ढक्कन बंद करके 7 से 8 मिनट और पकने दें. 
  14. आखिर में ढक्कन खोलकर गरम मसाला डालें, मीडियम आंच पर एक बार चलाएं और गैस बंद कर दें.

इसे भी पढ़ें: कच्ची हल्दी का अचार कैसे बनाएं? कच्ची हल्दी और मिर्ची का स्वादिष्ट अचार बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com