विज्ञापन

7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

खाली पेट लहसुन खाने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं. अगर आप लगातार 7 दिनों तक लहसुन खाते हैं, तो इससे कई फायदे हो सकते हैं. यहां जानते हैं इस बारे में-

7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?
Eating Garlic Empty Stomach : 7 दिनों तक लहसुन खाने के फायदे

लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें एलिसिन नामक एक्टिव कंपाउंड पाया जाता है, जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसी वजह से कई लोग सुबह खाली पेट लहसुन की 1 से 2 कली खाना पसंद करते हैं. माना जाता है कि लगातार 7 दिन तक ऐसा करने से शरीर में कुछ पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलते हैं. इस विषय की जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की. उन्होंने बताया कि खाली पेट लहसुन खाने से आपके शरीर में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यहां जानते हैं इस बारे में-

पाचन की परेशानी हो सकती है कम

खाली पेट लहसुन खाने से शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम्स सक्रिय होने में मदद मिल सकती है. इससे खाना बेहतर तरीके से पचता है और गैस, अपच, पेट फूलना तथा कब्ज जैसी परेशानियों में राहत मिल सकती है. जिन लोगों का पाचन कमजोर रहता है, उन्हें इससे कुछ लाभ महसूस हो सकता है.

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक माने जाते हैं. नियमित मात्रा में इसका सेवन शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है. मौसम बदलने के दौरान या बार-बार बीमार पड़ने वाले लोगों के लिए भी यह फायदेमंद माना जाता है.

हार्ट को मिलता है सपोर्ट

डायटीशियन कहती हैं कि कुछ रिसर्च बताता है कि लहसुन का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकता है. इसके अलावा ये ब्लड वेसेल्स के हेल्थ को बेहतर बनाने में भी सहायक माना जाता है. हालांकि, इसे किसी दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए.

शरीर को करे डिटॉक्स

कामिनी बताती हैं कि लहसुन को प्राकृतिक डिटॉक्स फूड भी कहा जाता है. माना जाता है कि यह शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने और लिवर के सामान्य कार्यों को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है. इससे शरीर में ऊर्जा और ताजगी महसूस हो सकती है.

ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद

कुछ स्टडी में पाया गया है कि सीमित मात्रा में लहसुन का सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है. यही कारण है कि कई लोग इसे अपनी हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाते हैं.

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए खाली पेट लहसुन

कुछ स्थितियों में खाली पेट लहसुन खाने से बचना चाहिए, यहां जानते हैं इस बारे में-

  • एसिडिटी में न खाएं लहसुन
  • पेट में जलन
  • अल्सर या गैस्ट्रिक समस्याएं हैं

अगर आप इ स्थितियों में खाली पेट लहसुन खाते हैं, तो इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है. इसके अलावा जो लोग ब्लड थिनर दवाएं लेते हैं, उन्हें इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें - लहसुन छीलने का सबसे तेज तरीका, मिनट नहीं सिर्फ सेकंड में आसानी से छीलें लहसुन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garlic Benefits, Garlic Benefits For Cardiovascular Health, Garlic Benefits For Blood Pressure, Garlic Benefits For Cholesterol, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com