विज्ञापन

मूली के पत्ते का चीला कैसे बनाएं? मूली के पत्तों का चटपटा चीला बनाने का आसान तरीका

सुबह के नाश्ते में ट्राई करें मूली के पत्तों का क्रिस्पी चीला, दही और चटनी के साथ लगेगा टेस्टी, जानें आसान रेसिपी.

मूली के पत्ते का चीला कैसे बनाएं? मूली के पत्तों का चटपटा चीला बनाने का आसान तरीका
मूली के पत्ते का चीला की रेसिपी
NDTV

मूली ठंड की ऐसी ही आम सब्ज़ी है, जिसे लोग आमतौर पर सलाद, पराठे या भुजिया के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, मजे की बात यह है कि अक्सर हम इसके पत्तों को बिना सोचे-समझे कचरे में डाल देते हैं, जबकि असली पोषण और सोंधापन इन्हीं पत्तों में छिपा होता है. अगर मूली के हरे पत्तों को सही तरीके से पकाया जाए, तो उनसे बेहद स्वाद और सेहतमंद चीले तैयार हो सकते हैं. भागदौड़ भरी सुबह में टिफिन या नाश्ते के लिए हो, या फिर शाम को चाय के साथ कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन हो, यह चीला हर मौके पर फिट बैठता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान एसीपी क्या है.

सामग्री:

  • मूली के ताज़े पत्ते (1 कप)
  • बेसन (1 कप)
  • हरी मिर्च (1)
  • अदरक (छोटा सा टुकड़ा)
  • साबुत जीरा (आधा छोटा चम्मच)
  • हल्दी पाउडर  (आधा छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)
  • नमक (स्वाद के हिसाब से)
  • पानी (आवश्यकतानुसार)
  • तेल (सेंकने के लिए)

बनाने का तरीका:

  1. शुरुआत मूली के पत्तों की सफाई से करें.
  2. इन्हें बहते पानी में दो-तीन बार अच्छे से धो लें ताकि मिट्टी या किरकिरापन न रहे, फिर छानकर बारीक काट लें.
  3. एक गहरे बाउल में बेसन निकालें और कटे हुए मूली के पत्ते उसमें डाल दें.
  4.  अब हरी मिर्च, घिसा हुआ अदरक, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च और नमक भी साथ में मिला दें.
  5. थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और चम्मच या विस्कर से चलाते हुए एक चिकना, गाढ़ा घोल बना लें.
  6. इस बात का ध्यान रखें कि घोल में आटे या बेसन की गुठलियां न रहें, वरना चीला ठीक से नहीं फैलेगा.
  7. गैस ऑन करके तवा गर्म करें और हल्का सा तेल फैला दें.
  8. एक करछी घोल तवे के बीचों-बीच डालें और हल्के हाथ से गोल-गोल घुमाते हुए फैला लें.
  9. आंच को धीमा या मीडियम ही रखें ताकि चीला जले नहीं और अंदर तक पक जाए.
  10. ऊपरी सतह सूखने लगे और निचला हिस्सा हल्का सुनहरा दिखने जाए, तब किनारों पर थोड़ा तेल डालकर इसे पलट दें.
  11. दूसरी तरफ भी सुनहरा रंग आने तक सेंक लें. 
  12. इसी क्रम में बाकी घोल से भी चीले उतार लें.
  13. गरमागरम चीले तैयार हैं, इन्हें दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोसें. 
  14. सर्दी के मौसम में नाश्ते के लिए यह एक बढ़िया और हल्का विकल्प है.

इसे भी पढ़ें:आलिया भट्ट की ग्लोइंग स्किन का देसी सीक्रेट... घी, गुड़ और मूंगफली से बनाएं ये 4 चीजों वाला स्नैक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com