Health Tips: उत्तेजक चीजें आपके शरीर को एनर्जी प्रदान कर सकते हैं, लेकिन ये प्रोडक्ट्स आपके स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. एक्सपर्ट्स ने अक्सर कहा है कि धूम्रपान और शराब का सेवन अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है और सांस की समस्याओं और हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को जन्म दे सकता है. पोषण विशेषज्ञ अंजलि मुखर्जी ने इस पर बात करते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की. पोषण विशेषज्ञ बताते हैं कि कैसे शराब और धूम्रपान से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है. वह बताती हैं कि कैसे धूम्रपान और शराब का सेवन हाई ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ाता है:
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
1) धूम्रपान सेवन के दो मिनट के भीतर ब्लड प्रेशर में बढ़ोत्तरी कर सकता है. यह हार्ट पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है.
2) शराब का सेवन भी हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ा हुआ है. ज्यादा शराब पीने से आपका बीपी बढ़ जाएगा.
3) टाइप ए व्यक्तित्व या ऐसे लोग जो आक्रामकता, आंतरिक तनाव और कॉम्पिटिशन से ग्रस्त हैं, आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित होते हैं और अपने तनाव से राहत के साधन के रूप में शराब पीना शुरू कर देते हैं, लेकिन, शराब का सेवन बढ़ाना और जरूरत से ज्यादा शराब पीना घातक हो सकता है. जब शराब की खपत की बात आती है तो संतुलन जरूरी होता है. हफ्ते में एक या दो बार शराब की थोड़ी मात्रा (एक या दो 30 मिली पेग) आपको आराम करने में मदद कर सकती है, लेकिन अत्यधिक खपत केवल आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाती है.
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, तो अंजलि मुखर्जी आपके ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने के कुछ प्राकृतिक तरीके सुझाती हैं. पोषण विशेषज्ञ का सुझाव है कि अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें धूम्रपान और शराब पीने से बचना शामिल है.
वह कहती हैं कि मैग्नीशियम की खुराक, अजवाइन और लहसुन का सेवन बढ़ाना और पैदल चलना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के कुछ तरीके हैं.
पोषण विशेषज्ञ के अनुसार, लोग अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में साधारण बदलाव करके अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं. प्रोपर स्ट्रेस मैनेजमेंट, एक एक्टिव लाइफस्टाइल और एक हेल्दी डाइट इस समस्या से निपटने के कुछ तरीके हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं