Tips For Summer Diet: गर्मी का मौसम आते ही आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होंगे. पानी का सेवन बढ़ाना, हेल्दी रहने और साल के इस समय के दौरान हल्के, मुलायम सूती कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है. आपको अच्छी तरह से खाना चाहिए, सनस्क्रीन लगाना चाहिए और सनबर्न से बचने के लिए अपने चेहरे को ढंकना चाहिए. ज्यादातर लोग गर्मी से कुछ राहत पाने के लिए आइसक्रीम, कुल्फी और अन्य तरीकों की ओर रुख करेंगे, यह सलाह दी जाती है कि कुछ डाइट संबंधी गलतियों से बचें जो आप आने वाले समय में कर सकते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कर गर्मियों के मौसम में डाइट से जुड़ी उन गलतियों के बारे में बताया है, जिनसे आपको बचना चाहिए.
डाइट मिस्टेक्स हैं जिनसे आपको गर्मियों में बचना चाहिए | Diet Mistakes You Should Avoid In Summer
1) कम पानी पीना
सिर्फ गर्मी का मौसम ही नहीं, यह हर मौसम के लिए एक थंब रूल है. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए. हालांकि, यह सुझाव दिया जाता है कि गर्मी के मौसम में आपको पानी और अन्य हेल्दी जूस या लिक्विड का सेवन करना चाहिए.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
2) नमकीन स्नैक्स का सेवन करना
वैसे बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है. बहुत अधिक नमकीन स्नैक्स का सेवन करने का गर्मियां सबसे बुरा समय है. क्यों? लवनीत का कहना है कि जब आप नमकीन फूड्स खासकर से पैकेज्ड चिप्स और कुकीज का सेवन करते हैं, तो शरीर सोडियम की मात्रा को पतला करने के लिए पानी अधिक से अधिक पानी की जरूरत बनी रहती है.
3) हाई कैलोरी वाली ड्रिंक्स का सेवन करना
हाई कैलोरी वाली ड्रिंक्स का सेवन न करें. नींबू पानी या ताजे नींबू के रस जैसे नेचुरल कूलर ड्रिंक्स का चुनाव करने का प्रयास करें.
4) क्रैश डाइट पर जाना
गर्मियों के दौरान क्रैश डाइट पर जाने से बचें. खाली पेट आपको चक्कर आ सकते हैं. इसकी बजाय बैलेंस डाइट फॉलो करें.
5) मौसमी फलों को नजरअंदाज करना
हर मौसमी फल का अपना महत्व होता है. आपको साल के इस समय के दौरान उपलब्ध अन्य मौसमी फलों जैसे तरबूज और आम को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
बहुत तेजी से एक्स्ट्रा बॉडी फैट घटाने के लिए करें ये 6 योगासन, थुलथुली चर्बी से मिलेगी मुक्ति
अब जब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, तो सोच-समझकर लाइफस्टाइल चुनें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं