बच्चों के दांत में कैविटी का इलाज कराना आसान नहीं होता. डेंटिस्ट की ड्रिल मशीन, इंजेक्शन का डर और छोटे बच्चों का घबराना, यह सब माता-पिता के लिए भी मुश्किल स्थिति पैदा कर देता है. कई मामलों में बच्चे का इलाज करने के लिए उसे बेहोश तक करना पड़ जाता है. लेकिन अब अमेरिका की मिशीगन यूनिवर्सिटी में हुई एक बड़ी स्टडी ने ऐसी तकनीक पर काम किया है, जो इस पूरी प्रक्रिया को काफी आसान बना सकती है.
शोधकर्ताओं के मुताबिक, सिल्वर डायमीन फ्लोराइड (SDF) नाम का एक खास लिक्विड दूध के दांतों में कैविटी को बिना ड्रिलिंग, बिना इंजेक्शन ही बढ़ने से रोक सकता है. ये तरीका आने वाले समय में छोटे बच्चों के दांतों का इलाज काफी आसान बना सकतता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या है सिल्वर डायमीन फ्लोराइड?
सिल्वर डायमीन फ्लोराइड, जिसे SDF कहा जाता है, एक खास तरह का लिक्विड है. डेंटिस्ट इसे छोटी स्पंज जैसी स्टिक की मदद से सीधे कैविटी पर लगाते हैं. पूरे दांत पर इसे लगाने में सिर्फ कुछ सेकंड लगते हैं. इसमें न ड्रिल मशीन की जरूरत पड़ती है, न इंजेक्शन देना पड़ता है और न ही बच्चे को बेहोश करना पड़ता है.
मिशिगन यूनिवर्सिटी की स्टडी में क्या सामने आया?
अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी की अगुवाई में हुए फेज-3 क्लीनिकल ट्रायल में 6 साल से कम उम्र के 830 बच्चों को शामिल किया गया. इन सभी बच्चों के दूध के दांतों में कैविटी थी. शोधकर्ताओं ने उनके दांतों पर हर 6 महीने में 38% सिल्वर डायमीन फ्लोराइड लगाया. नतीजों में पाया गया कि इलाज किए गए आधे से ज्यादा प्रभावित दूध के दांतों में कैविटी आगे बढ़ना रुक गई. यानी बिना ड्रिलिंग और फिलिंग किए भी दांत की सड़न को नियंत्रित किया जा सका.

बिना ड्रिलिंग और इंजेक्शन कैसे रोकता है कैविटी?
इस लिक्विड में मौजूद सिल्वर कैविटी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है, जबकि फ्लोराइड दांत को मजबूत बनाता है और सड़न को आगे बढ़ने से रोकता है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि यह लिक्विड कैविटी को भरता नहीं है और न ही टूटा हुआ दांत पहले जैसा बना देता है. इसका काम सिर्फ सड़न को बढ़ने से रोकना है.
किन बच्चों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है यह तरीका?
यह तरीका खास तौर पर बहुत छोटे बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो डेंटिस्ट से डरते हैं या जिनका सामान्य तरीके से इलाज करना आसान नहीं होता. इससे उन बच्चों को भी फायदा मिल सकता है, जिन्हें जल्दी डेंटिस्ट तक पहुंच नहीं मिल पाती.
Also Read: क्या दोबारा उग सकते हैं टूटे हुए दांत, रिसर्च में सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई
SDF इलाज की कमियां क्या हैं?
इस इलाज का एक नुकसान भी है. जिस हिस्से पर यह लिक्विड लगाया जाता है, वहां की सड़ी हुई जगह हमेशा के लिए काली पड़ जाती है. यानी कैविटी आगे बढ़ना तो रुक सकती है, लेकिन दांत का वह हिस्सा पहले जैसा सफेद नहीं दिखेगा.
इसके अलावा अगर कैविटी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है या दांत को गंभीर नुकसान पहुंच चुका है, तो फिलिंग की जरूरत भी पड़ सकती है. लेकिन शुरुआती या सीमित कैविटी वाले कई बच्चों में यह तरीका ड्रिलिंग से बचाने का आसान विकल्प बन सकता है.
इस रिसर्च से मिले मजबूत आंकड़े अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) से कैविटी के इलाज के लिए सिल्वर डायमीन फ्लोराइड को आधिकारिक मंजूरी दिलाने में मदद कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो भविष्य में छोटे बच्चों के लिए कैविटी का इलाज पहले से कहीं ज्यादा आसान, सस्ता और कम दर्द वाला हो सकता है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सिल्वर डायमीन फ्लोराइड (SDF) क्या होता है?
सिल्वर डायमीन फ्लोराइड (SDF) एक विशेष लिक्विड है, जिसे डेंटिस्ट सीधे कैविटी वाली जगह पर लगाते हैं. इसमें मौजूद सिल्वर बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है, जबकि फ्लोराइड दांतों को मजबूत बनाता है और सड़न को आगे बढ़ने से रोक सकता है.
क्या SDF से कैविटी पूरी तरह ठीक हो जाती है?
उत्तर: नहीं. SDF कैविटी को भरता नहीं है और न ही खराब हुए दांत को पहले जैसा बनाता है. इसका मुख्य काम दांतों की सड़न को बढ़ने से रोकना और कैविटी की प्रगति को नियंत्रित करना है.
क्या बच्चों के दांतों में बिना ड्रिल इलाज संभव है?
शुरुआती या सीमित कैविटी वाले कुछ मामलों में SDF की मदद से बिना ड्रिलिंग और इंजेक्शन के सड़न को रोका जा सकता है. हालांकि, गंभीर कैविटी या दांत को ज्यादा नुकसान होने पर फिलिंग या दूसरे इलाज की जरूरत पड़ सकती है.
SDF लगाने के बाद दांत काले क्यों पड़ जाते हैं?
SDF जहां लगाया जाता है, वहां की सड़ी हुई जगह पर रासायनिक प्रतिक्रिया होती है, जिससे वह हिस्सा काला पड़ सकता है. यह दरअसल इस बात का संकेत भी माना जाता है कि प्रभावित हिस्से में सड़न की प्रक्रिया रुक गई है.
क्या यह इलाज सभी तरह की कैविटी में काम करता है?
नहीं. SDF मुख्य रूप से शुरुआती या नियंत्रित की जा सकने वाली कैविटी में उपयोगी माना जाता है. अगर कैविटी बहुत गहरी हो गई हो, दांत में दर्द हो या संक्रमण फैल गया हो, तो फिलिंग, रूट कैनाल या अन्य डेंटल उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं