आज के समय में तरह-तरह की चीजें खाने से दांतों पर ज्यादा असर पड़ने लगा है. दांतों की सही सफाई नहीं होने के चलते काले दिखने लगते हैं. जिससे लोगों को लगता है कि दांतों में कीड़ा लग गया है या फिर कैविटी हो गई है. अक्सर दांतों में कालापन बच्चों को अधिक होता है, क्योंकि बच्चे चॉकलेट और अन्य मीठी चीजें ज्यादा खाते हैं, लेकिन दांतों का काला होना हर बार कीड़ा या कैविटी के कारण नहीं होता. ये काले दाग आयरन सप्लीमेंट या आयरन युक्त दवाओं के कारण भी बन सकते हैं. खासकर छोटे बच्चों को लंबे समय तक आयरन की दवा दी जाती है, जिससे दांतों पर काले निशान दिखाई देने लगते हैं. अगर, आपके या फिर आपके बच्चे के दांत भी काले पड़ रहे हैं तो यहां जानिए घर पर काले दांत साफ करने के आसान तरीके.
दांतों का कालापन कैसे दूर करें?
यूट्यूब पर डॉ. रजनी ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दांतों को साफ करने के तरीके बताए हैं. उन्होंने बताया कि अगर आपके या बच्चे के दांतों पर काले निशान दिख रहे हैं तो जरूरी नहीं कि वह कैविटी ही हो. कई बार ये केवल दाग होते हैं, जो आयरन सप्लीमेंट लेने के कारण बन जाते हैं. ऐसे में काले दाग दिखने पर घबराने की जरूरत नहीं है. जब दवाएं लंबे समय तक ली जाती हैं, तो उनमें मौजूद आयरन दांतों की सतह पर जमकर काले रंग के दाग बना सकता है. ये आयरन सप्लीमेंट का एक सामान्य साइड इफेक्ट माना जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ब्रश करने से क्यों नहीं साफ होते?
कई लोगों को लगता है कि ज्यादा ब्रश करने से ये दाग हट जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता. ये दाग दांतों के बाहर की तरफ मजबूती से चिपक जाते हैं, इसलिए ब्रश से इन्हें हटाना मुश्किल होता है.
काले दांत साफ करने के आसान तरीके
अगर, दांतों पर दाग ज्यादा दिखाई दे रहे हैं, तो किसी अच्छे डेंटिस्ट के पास ले जाएं. डेंटिस्ट अल्ट्रासोनिक स्केलिंग मशीन की मदद से 10 से 15 मिनट में इन दागों को साफ कर सकते हैं. इस प्रक्रिया में केवल पानी के दबाव और स्पेशल उपकरण का उपयोग होता है, जिससे दांतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता.
सफाई करवाना क्यों जरूरी है?
दांतों को साफ और हेल्दी रखने के लिए समय-समय पर सफाई करनी चाहिए. दांतों पर जमा गंदगी लंबे समय तक बनी रहती है, तो उस पर प्लाक और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं. इससे आगे चलकर कैविटी और दांतों की सड़न का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए दांतों की सफाई करवाना अच्छा रहता है. इसके अलावा दांतों की सफाई का ध्यान रखें. दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालें. सही टूथब्रश और टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें.
बेकिंग सोडा
दांतों की सफाई के लिए चुटकी भर बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर हल्का पेस्ट बनाएं और हफ्तें में एक या दो बार बहुत हल्के हाथों से दांतों पर मसाज करें. ये दांतों के दाग हटाने में मददगार होता है.
नमक के पानी से कुल्ला
दांतों की सफाई के लिए नमक के पानी से कुल्ला करना भी अच्छा रहता है. हफ्ते में 2-3 बार रात में सोने से पहले कुल्ला करें. इससे दांतों में गंदगी जमा नहीं होती और कैविटी का खतरा भी कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें:- 5 पौधे जो कीड़े-मकोड़ों को रखेंगे दूर? कीड़ों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए
यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं