Hair Care Tips: बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या हो गई है. अक्सर लोग बाल झड़ने की शिकायत करते हैं, हालांकि कभी-कभी ये समस्या काफी गंभीर होती है और ये गंजेपन का कारण बन सकती है. अक्सर लोग बाल झड़ने की समस्या को नजरअंदाज करते हैं. ज्यादातर लोग यह मान लेते हैं कि अगर उन्हें पीसीओडी या थायरॉइड है, तो बाल झड़ना और त्वचा खराब होना स्वाभाविक है. मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर का मानना है कि ये लोग महंगे उपचार का रुख करते हैं, लेकिन इसके लिए नेचुरल इंग्रेडिएंट्स पर ध्यान नहीं देते. अगर आप बालों का झड़ना रोकने के लिए घरेलू उपाय तलाश रहे हैं तो यहां एक ऐसा नुस्खा है जो बालों का झड़ना रोकने में आपकी मदद कर सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रुजुता दिवेकर का मानना है कि आपकी रसोई में पड़ी चीजों की मदद से आप अपने स्कैल्प और बालों का ध्यान रख सकते हैं.ऋजुता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बारे में जानकारी साझा की है. वीडियो में ऋजुता बताती हैं कि दादी-नानी अपने बालों और स्कैल्प की केयर करने के लिए चंपी करती थी. ये मसाज न केवल बालों की सेहत का ध्यान रखता है, बल्कि आपकी मन को शांत और रिलैक्स कर देता है.
चंपी के लिए ऐसे तैयार करें तेल:
- नारियल का तेल गरम करें
- गरम होने पर कड़ी पत्ता के पत्ते डालें
- गैस से उतार लें
- मेथी के बीज डालें
- गुड़हल का फूल डालें
- 1 चम्मच अलीव सीड्स डालें
- इसे रात भर ठंडा होने दें
- इसे फिल्टर करें.
अब किसी शांत जगह पर रिलैक्स होकर बैठ जाएं और अपनी उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में तेल को स्कैल्प में मसाज करें. मसाज थेरेपी सदियों से चलती आ रही है और आज भी कारगर है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं