Dhaniya Pani Se Kya Hota Hai: हमारे बड़े बुजुर्गों के पास ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो सेहमंत रहने में मददगार हैं. उन्हीं में से एक है धनिया का पानी, ये भारतीय रसोई में एक आम मसाला है. इसकी पत्तियां और बीज न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी हैं. धनिया का पानी पीने के फायदे अनेक हैं. खासकर ये कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने के लिए रामबाण साबित हो सकता है. कुछ लोग हैं जिनके लिए यह खासा प्रभावशाली माना जाता है. बहुत से लोगों का सवाल होता है कि धनिया का पानी कैसे बनाएं? या धनिया का पानी कैसे पिएं? आइए जानते हैं कि किन 5 प्रकार के लोगों के लिए धनिया का पानी वरदान साबित हो सकता है और इसका सेवन करने का सही तरीका क्या है.
धनिया का पानी किन लोगों के लिए प्रभावशाली है? | Health Benefits of Coriander Water
1. डायबिटीज के मरीज
धनिया के पानी में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने की अद्भुत क्षमता होती है. इसमें मौजूद यौगिक इन्सुलिन को एक्टिव करते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं. डायबिटीज के मरीज अगर नियमित रूप से सुबह खाली पेट धनिया का पानी पिएं, तो उनकी ब्लड शुगर के स्तर में सुधार हो सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. वजन घटाने के इच्छुक लोग
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए धनिया का पानी बेहद फायदेमंद है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमी एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करता है. धनिया का पानी डिटॉक्सिफिकेशन करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है.
यह भी पढ़ें: इस तरह से करें सौंफ के पानी का सेवन, Belly Fat घटाने में मिलेगी मदद, महीनेभर में दिख सकता है गजब का असर
3. पाचन समस्याओं से परेशान लोग
पाचन तंत्र की समस्याओं जैसे एसिडिटी, कब्ज और अपच के लिए धनिया का पानी किसी वरदान से कम नहीं है. यह पेट की सूजन को कम करता है और पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है.
4. स्किन प्रॉब्लम्स वाले लोग
धनिया में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं. धनिया का पानी त्वचा से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और पिंपल्स, एक्ने और डार्क स्पॉट्स को कम करता है.
5. हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए धनिया का पानी बेहद फायदेमंद है. इसमें पोटेशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करती है. यह दिल की सेहत को भी सुधारता है.
यह भी पढ़ें: सुबह ब्रेकफास्ट करने से पहले कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल? अनकंट्रोल डायबिटीज कब माना जाता है? जानिए
धनिया का पानी बनाने का तरीका | How To Make Coriander Water
- एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच धनिया के बीज डालें.
- इसे रातभर के लिए भिगोकर रख दें.
- सुबह इसे छानकर खाली पेट पी लें.
ध्यान देने योग्य बातें
- धनिया का पानी प्राकृतिक और सुरक्षित है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन न करें.
- गर्भवती महिलाओं और किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.
अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो धनिया का पानी आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. इसके चमत्कारी फायदे जानने के बाद आप भी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहेंगे.
Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं