विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2025

रोजाना जीरा-सौंफ धनिया और अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है?

Jeera Dhaniya Ajwain Saunf Water Benefits: किचन में मौजूद जीरा, सौंफ, धनिया और अजवाइन ऐसे मसाले हैं, जिन्हें सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है.

रोजाना जीरा-सौंफ धनिया और अजवाइन का पानी पीने से क्या होता है?
Detox Drink: जीरा, सौंफ धनिया और अजवाइन के फायदे.

Jeera Dhaniya Ajwain Saunf Water: सुबह की शुरूआत हमेशा हेल्दी चीजों के साथ करनी चाहिए. शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आप जीरा, सौंफ, धनिया और अजवाइन के पानी (Detox Drinks Benefits) का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इन मसालों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि जीरे में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी6, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं. वही सौंफ (fennel seeds water) की बात करें तो इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. इसके अलावा धनिया (Dhania water) में विटामिन ए, सी, और के के साथ-साथ कई मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. अजवाइन को गुणों का भंडार कहा जाता है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये पानी और क्या हैं इसे पीने के फायदे.

कैसे बनाएं जीरा-सौंफ धनिया और अजवाइन का पानी- (How To Make Jeera Dhaniya Ajwain Saunf Water)

जीरा-सौंफ धनिया और अजवाइन का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक गिलास साफ पानी लें. इसमें एक चम्मच जीरा एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच धनिया के बीज और एक चम्मच अजवाइन को पानी में डालकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें. फिर अगल सुबह इस पानी को पैन में डालकर खौला लें. इसे छानकर इसमें नींबू का रख एड करके इसे चाय की तरह पी लें.

जीरा-सौंफ धनिया और अजवाइन का पानी पीने के फायदे- (Jeera Dhaniya Ajwain Saunf Ka Pani Pine Ke Fayde)

1. मोटापा- खाना खाने के बाद अगर आप जीरा, सौंफ, धनिया और अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं, तो वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- पथरी को शरीर से निकाल बाहर कर देता है बालम खीरा, जानें फायदे उपयोग का सही तरीका

Latest and Breaking News on NDTV

2. कब्ज- जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए जीरा, सौंफ, धनिया और अजवाइन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है.

3. स्किन- स्किन को तमाम समस्याओं से बचाने में मददगार हैं जीरा, सौंफ, धनिया और अजवाइन.

4. पेट- गर्मियों में पेट की जलन को शांत करने के लिए जीरा, सौंफ, धनिया और अजवाइन का सेवन कर सकते हैं.

5. इम्यूनिटी- जीरा, सौंफ, धनिया और अजवाइन के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeera Dhaniya Ajwain Saunf Water, Jeera Dhaniya Ajwain Saunf Water Benefits At Night, Jeera Dhaniya Ajwain Saunf Water Benefits, What Are The Benefits Of Drinking Jeera, Ajwain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com