हाल ही में ब्रिटेन के रहने वाले डेव फल्यू (Dave Flew) अपनी पत्नी के साथ मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भारत आए हैं. यहा के हेल्थकेयर सिस्टम को देखकर वह इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने इसे माइंड-ब्लोइंग बता दिया. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए डेव ने बताया कि वह और उनकी पत्नी लखनऊ में आईवीएफ (IVF) ट्रीटमेंट करवा रहे हैं. डेव ने भारत के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की जमकर तारीफ की और कहा कि यह ब्रिटेन के मुकाबले बहुत ज्यादा बेहतर और फास्ट है. उन्होंने बताया कि उनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा अच्छा अनुभव रहा है, जबकि ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) में तो अपॉइंटमेंट मिलने में ही महीनों निकल जाते हैं.
एक मिसाल देते हुए उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में सिर्फ एक एक्स-रे की रिपोर्ट आने में एक महीने तक का इंतज़ार करना पड़ जाता है, जबकि भारत में यही काम एक घंटे या कभी-कभी तो सिर्फ 15 मिनट के अंदर हो जाता है.
डेव ने कमेंट सेक्शन में लिखा, मैक्स स्पेशलिटी में इलाज करवा कर हम बेहद खुश हैं. ब्रिटेन के मुकाबले यहां की हर चीज़ बहुत सुपरफास्ट है, अस्पताल की सुविधाएं शानदार हैं और इंटरनेशनल लाउंज का स्टाफ भी बहुत मददगार है. उन्होंने आगे लिखा, हमारे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि हम ग्लोबल हीलिंग एस्केप्स और मैक्स स्पेशलिटी की मदद से भारत में अपना आईवीएफ सफर शुरू कर पाए हैं.
सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिएक्शन-
डेव का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया. इस पर 3.48 लाख से ज्यादा व्यूज और 10,000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इस वीडियो के आने के बाद सोशल मीडिया पर वेस्टर्न देशों और भारत के मेडिकल सिस्टम की तुलना पर बहस छिड़ गई है.
एक यूजर ने कमेंट किया, हम भारतीयों को इस बात का अहसास ही नहीं है कि हमारे पास कितना शानदार हेल्थकेयर सिस्टम है, जो दुनिया के ज्यादातर विकसित देशों से बेहतर होने के साथ-साथ बहुत सस्ता भी है. हम इसकी कीमत नहीं समझते. हालांकि, अभी भी छोटे लेवल पर और सरकारी अस्पतालों में कुछ सुधार करने की गुंजाइश है.
एक दूसरे यूजर ने लिखा, मैं यह बात सालों से कह रहा हूं. हेल्थकेयर बिल्कुल पेडीक्योर जैसी होनी चाहिए आप अपनी पसंद के डॉक्टर के पास जाएं और आसानी से काम हो जाए. अमेरिका और यूरोप में महीनों का वेटिंग टाइम आम बात है, जिसके बारे में भारत में कोई सोच भी नहीं सकता.
तीसरे यूजर ने लिखा, मुझे यह बात बहुत अच्छी लगी कि आपने बेहतर शब्द का इस्तेमाल किया, वरना ज्यादातर इनफ्लुएंसर्स सिर्फ सस्ता बोलकर बात खत्म कर देते हैं.
ये भी पढ़ें- AMH कम आया है? डॉक्टर ने बताया कब घबराने की जरूरत नहीं और कैसे संभव है प्रेग्नेंसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं