विज्ञापन

दिल्ली-बिहार के बीच बसों का किराया हुआ तय, 18 रूटों पर 200 से ज्यादा बस, चेक करें पूरी लिस्ट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत और दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी से बिहार के लिए बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

दिल्ली-बिहार के बीच बसों का किराया हुआ तय, 18 रूटों पर 200 से ज्यादा बस, चेक करें पूरी लिस्ट
Delhi to Bihar Bus Service Fare and Route
NDTV इंडिया ग्राफिक्स
  • दिल्ली और बिहार के बीच बस सेवा शुरू कर दी गई है.
  • दिल्ली-बिहार बस सेवा का किराया भी निर्धारित हो गया है.
  • दोनों राज्यों में 18 रूटों पर 200 से अधिक बसों का संचालन.

Delhi-Bihar Bus Fare: दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय सड़क परिवहन को मजबूत करने के लिए दोनों राज्यों ने 18 मार्गों पर 200 से अधिक बसों का संचालन शुरू किया गया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत और दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी से इन बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह बस स्थायी रूप से दोनों राज्यों के बीच चलेगी, जिससे त्योहार और शादियों के सीजन में बढ़ने वाले यात्रियों की परेशानी दूर होगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दोनों राज्य सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने बिहार सरकार को 18 अंतरराज्यीय मार्गों पर बस चलाने के लिए 216 परमिट प्रदान किए हैं. किराया पहले से तय होने के कारण यात्रियों को मनमानी वसूली से राहत मिलेगी, खासकर त्योहारों और भीड़ के मौसम में.

13 शहरों में सीधी पहुंचा और 20 लाख लोगों का फायदा

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के अनुसार, इस नई व्यवस्था से दिल्ली में रहकर काम करने और पढ़ने वाले 15 से 20 लाख लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. वहीं बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि इस पहल से बिहार के 13 शहरों और क्षेत्रों के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध होंगी.

क्या होगा बस का किराया

दूरी और बस श्रेणी के आधार पर यात्रियों के लिए किराया तय किया गया है.

अररिया: नॉन-एसी सीटर ₹1,929, स्लीपर ₹2,029, एसी सीटर ₹2,362 और एसी स्लीपर ₹3,276

पटना: नॉन-एसी सीटर ₹1,615, स्लीपर ₹1,715, एसी सीटर ₹1,980 और एसी स्लीपर ₹2,919

भागलपुर: नॉन-एसी सीटर ₹1,917, स्लीपर ₹2,017, एसी सीटर ₹2,347 और एसी स्लीपर ₹3,256

दरभंगा: नॉन-एसी सीटर ₹1,592, स्लीपर ₹1,692, एसी सीटर ₹1,853 और एसी स्लीपर ₹2,866

दिल्ली-बिहार बस सेवा के सभी 18 रूट

अररिया से दिल्ली: फोर्ब्सगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चकिया, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा और नोएडा होते हुए

बिहारशरीफ से दिल्ली: पटना, आरा, बक्सर, आजमगढ़, लखनऊ, आगरा और नोएडा होते हुए

भागलपुर से दिल्ली: मुंगेर, फतुहा, मोहनिया, वाराणसी, कानपुर, आगरा, नोएडा और दिल्ली

बक्सर से दिल्ली: आजमगढ़, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए

दरभंगा से दिल्ली: मुजफ्फरपुर, आरा, वाराणसी, फतेहपुर, इटावा, मथुरा और नोएडा होते हुए

पूर्वी चंपारण से दिल्ली: मोतिहारी, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, हापुड़, मथुरा, नोएडा और दिल्ली

गया से दिल्ली: दाउदनगर, बक्सर, लखनऊ, नोएडा और दिल्ली

गया से दिल्ली (अन्य मार्ग): औरंगाबाद, मोहनिया, कानपुर, इटावा, आगरा, नोएडा और दिल्ली

किशनगंज से दिल्ली: पूर्णिया, बेगूसराय, आरा, मोहनिया, वाराणसी, कानपुर, मथुरा, नोएडा और दिल्ली

मधुबनी से दिल्ली: दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा और दिल्ली

मुजफ्फरपुर से दिल्ली: मोतिहारी, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, मथुरा, नोएडा और दिल्ली

मुजफ्फरपुर से दिल्ली (अन्य मार्ग): हाजीपुर, आरा, मोहनिया, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, नोएडा और दिल्ली

नवादा से दिल्ली: गया, जीटी, डोभी, औरंगाबाद, चंदौली, आगरा, नोएडा और दिल्ली

पटना से दिल्ली: आरा, बक्सर, लखनऊ, आगरा, मथुरा, नोएडा और दिल्ली

पटना से दिल्ली (प्रयागराज-कानपुर मार्ग): आरा, मोहनिया, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, इटावा, आगरा, मथुरा, नोएडा और दिल्ली

पटना से दिल्ली (छपरा-सिवान मार्ग): छपरा, सिवान, आजमगढ़, लखनऊ, अलीगढ़, नोएडा और दिल्ली

पटना से दिल्ली (मुजफ्फरपुर-गोरखपुर मार्ग): मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा व दिल्ली

पूर्णिया से दिल्ली: फोर्ब्सगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, नोएडा और दिल्ली

यह भी पढ़ें | नोएडा में रफ्तार पकड़ेगी 100 इलेक्ट्रिक बसें, सेक्टर 82 टर्मिनल से होगा संचालन, बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi To Bihar Bus Service, Delhi To Bihar Bus Fare, Delhi To Bihar Bus Route, Rekha Gupta, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com