विज्ञापन

हर मिनट 4 महिलाओं को शिकार बना रहा ब्रेस्ट कैंसर, इन आसान आदतों से टल सकता है बड़ा खतरा

हर मिनट 4 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का पता चल रहा है. जानिए ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण, जोखिम कारक, बचाव के तरीके और WHO की चेतावनी.

हर मिनट 4 महिलाओं को शिकार बना रहा ब्रेस्ट कैंसर, इन आसान आदतों से टल सकता है बड़ा खतरा
Breast Cancer Symptoms: हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, जानिए शुरुआती संकेत
NDTV

दुनियाभर में महिलाओं की सेहत को लेकर एक बहुत डराने वाला सच सामने आया है. आंकड़े बताते हैं कि हर एक मिनट में 4 महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चलता है, और अफसोस की बात ये है कि हर मिनट एक महिला इस बीमारी से अपनी जान गवां देती है.

यही वजह है कि हर साल अक्टूबर के महिने को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के तौर पर मनाया जाता है, ताकि लोग वक्त रहते इसके खतरों को समझें और अपनी जान बचा सकें. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके महिलाओं को अलर्ट किया है.

आखिर क्या है यह बीमारी और क्यों फैलती है

सीधे और आसान शब्दों में कहें तो जब स्तन की कोशिकाएं अचानक बेकाबू होकर बढ़ने लगती हैं, तो वे धीरे-धीरे गांठ या ट्यूमर बन जाती हैं.

ज्यादातर मामलों में इसकी शुरुआत दूध बनाने वाली नलियों से होती है. अगर शुरू में ध्यान न दिया जाए, तो यह जहर की तरह शरीर के दूसरे अंगों में फैलने लगता है. राहत की बात बस इतनी है कि अगर पहली स्टेज में ही इसका पता चल जाए, तो सही इलाज से मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है.

साल भर में लाखों मौतें, WHO के आंकड़े आंखें खोलने वाले हैं

विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) के मुताबिक, अकेले साल 2024 में ही दुनिया भर की करीब 24 लाख महिलाओं में इस कैंसर की पहचान हुई थी. इनमें से लगभग 6 लाख 94 हजार महिलाओं की जान चली गई.

उम्र बढ़ने के साथ इसका खतरा जरूर बढ़ता है, लेकिन आजकल कम उम्र की लड़कियां भी इसकी चपेट में आ रही हैं. इसलिए किसी को भी बेफिक्र नहीं बैठना चाहिए.

Also Read: सिर्फ फेफड़े नहीं, पेट में भी कैंसर पैदा कर सकता है जहरीला प्रदूषण, डॉक्टरों की बड़ी चेतावनी

रोजमर्रा की इन 4 आदतों को आज ही सुधारें

संयुक्त राष्ट्र और बड़े डाक्टरों का मानना है कि अपनी लाइफस्टाइल में थोड़े से बदलाव करके इस जानलेवा बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है:

बीड़ी-सिगरेट और तंबाकू से तौबा: स्मोकिंग शरीर के अंदर कई तरह के कैंसर को दावत देती है, इसलिए किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन बंद कर दें.
शराब से दूरी बनाएं: एल्कोहल का सीधा असर हार्मोन्स पर पड़ता है, जो आगे चलकर कैंसर का रिस्क बढ़ा सकता है.
वजन कंट्रोल और हल्की कसरत: रोज कम से कम आधा घंटा पैदल चलें, योग करें या साइकिल चलाएं. वजन काबू में रहेगा तो शरीर बीमारियों से लड़ पाएगा.
शरीर में होने वाले बदलावों पर नजर रखें: नहाते वक्त या शीशे के सामने खुद की जांच जरूर करें.

Also Read: ब्लैक ब्रा या ब्रा पहनकर सोने से होता है ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर ने बताया क्या है सच

इन शुरुआती लक्षणों को कभी इग्नोर न करें

शरीर जब भी कोई इशारा करे, तो शर्म या डर के मारे चुप बैठने की गलती बिल्कुल न करें. तुरंत डाक्टर को दिखाएं अगर:

  • स्तन में कोई नई गांठ या कड़ापन महसूस हो रहा हो.
  • आकार या बनावट में अचानक कोई बदलाव नजर आए.
  • स्किन में खिंचाव, सिकुड़न या निप्पल अंदर की तरफ धंसने लगे.
  • निप्पल से बिना वजह कोई डिस्चार्ज या पानी जैसा रिसाव हो रहा हो.

याद रखें कि हर गांठ कैंसर नहीं होती, इसलिए डरने की जरूरत नहीं है. पर बिना देर किए जांच करवाना ही सबसे समझदारी भरा कदम है.

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के मकसद से दी गई है. इसे डाक्टरी सलाह का विकल्प न समझें. शरीर में कोई भी नया बदलाव दिखने पर तुरंत किसी अच्छे डाक्टर से जांच कराएं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Health, Breast Cancer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com