विज्ञापन

ब्लैक ब्रा या ब्रा पहनकर सोने से होता है ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर ने बताया क्या है सच

अक्सर लोगों को कहते सुना होगा की ब्रा पहनने से कैंसर जैसी परेशानी हो सकती है. क्या इसमें किसी तरह की सच्चई है? यहां जानते हैं डॉक्टर से-

ब्लैक ब्रा या ब्रा पहनकर सोने से होता है ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर ने बताया क्या है सच
Black Bra and Breast Cancer: क्या ब्लैक ब्रा पहनने से कैंसर होता है?

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे दावे देखने को मिल जाते हैं कि काले रंग की ब्रा पहनने, अंडरवियर ब्रा इस्तेमाल करने या ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे दावे कई महिलाओं को चिंता में डाल देते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इन बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है.

गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला हॉस्पिटल के ब्रेस्ट सेंटर के डायरेक्टर डॉ. रोहन खंडेलवाल का कहना है कि ब्रेस्ट कैंसर का संबंध ब्रा के रंग या उसे कितनी देर पहनने से नहीं है. यह बीमारी तब होती है जब स्तन की असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं. कपड़े या ब्रा इसकी वजह नहीं बनते.

क्या ब्लैक ब्रा या ब्रा पहनने से बढ़ता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा?

डॉक्टरों के मुताबिक, अब तक ऐसा कोई वैज्ञानिक शोध सामने नहीं आया है जो यह साबित करता हो कि काले रंग की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है. इसी तरह यह धारणा भी गलत है कि टाइट या अंडरवायर ब्रा लिम्फ फ्लूइड के प्रवाह को रोक देती है और शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं.

हालांकि, बहुत ज्यादा टाइट या गलत साइज की ब्रा पहनने से त्वचा में जलन, निशान या असहजता हो सकती है, लेकिन इसका कैंसर से कोई संबंध नहीं है.

क्या Bra पहनकर सोना नुकसानदायक है?

कई महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि रात में ब्रा पहनकर सोने से कहीं ब्रेस्ट कैंसर का खतरा तो नहीं बढ़ जाता. विशेषज्ञों का जवाब साफ है, इसका कोई प्रमाण नहीं है.

अगर आपको ब्रा पहनकर आराम महसूस होता है तो आप पहन सकती हैं, और यदि बिना ब्रा के सोना ज्यादा सुविधाजनक लगता है तो भी कोई परेशानी नहीं है. दोनों ही स्थितियों में ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम नहीं बदलता.

ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेत क्या हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार, शुरुआती चरण में ब्रेस्ट कैंसर हमेशा दर्द के रूप में सामने नहीं आता. कई बार महिलाओं को कोई लक्षण भी महसूस नहीं होते. इसलिए स्तनों में होने वाले बदलावों पर नजर रखना जरूरी है.

इन संकेतों को नजरअंदाज न करें

  • स्तन या बगल में नई गांठ महसूस होना
  • स्तन के आकार या शेप में बदलाव
  • त्वचा पर डिंपल, लालिमा या संतरे के छिलके जैसी बनावट
  • निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना या असामान्य डिस्चार्ज
  • स्तन या बगल में लगातार सूजन

ये भी पढ़ें - सीने पर लालपन, सूजन या गड्ढे जैसे निशान? ऐसे संकेतों को इग्नोर करने की न करें गलती, हो सकती है ये बीमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer, Breast Cancer, Breast Cancer Symptoms, Bra Wearing Benefits, Bra Wearing Side Effects
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com