- दूध में मखाना डालकर खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है.
- दूध में कैल्शियम और मिनरल्स के गुण पाए जाते हैं.
- मखाने और दूध के सेवन से एनर्जी को भी बूस्ट किया जा सकता है.
Benefits Of Milk With Makhana: दूध में मखाना डालकर खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है. मखाने सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. इनमें सोडियम, कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है. मखाने में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन के गुण पाए जाते हैं. दूध में मखाने उबाल कर खाने से एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है, जिन लोगों को खून की कमी है उनके लिए इसका सेवन काफी अच्छा माना जाता है. इतना ही नहीं मखाने और दूध के सेवन से एनर्जी को भी बूस्ट किया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको दूध में मखाने उबालकर खाने के फायदे के बारे में बता रहे हैं.
क्यों आता है Heart Attack? जानें दिल का दौरा पड़ने के 8 कारण
दूध और मखाने एक साथ खाने के फायदे | Benefits Of Eating Milk And Makhana Together
1. हड्डियों को मजबूत करते हैं
दूध और मखाने दोनों में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है, इन दोनों का साथ में सेवन करने से कमजोर हड्डियों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2. एनर्जी बढ़ाते हैं
अगर आपको कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होती है तो आप मखाने वाले दूध का सेवन कर सकते हैं. मखाने और दूध में प्रोटीन और पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं.
कभी नहीं होगी कब्ज की समस्या, पाचन रहेगा दुरुस्त बस इन 6 चीजों का सेवन आज ही शुरू कर दें
3. दिल को रखते हैं हेल्दी
दूध और मखाने के सेवन से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है. मखाने में एल्केलाइड नामक तत्व पाया जाता है. इसमें कुछ खास पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हार्ट संबंधी खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं.
2. तनाव रहता है दूर
तनाव की समस्या से परेशान हैं तो मखाने का सेवन करें. रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है. इसके सेवन से तनाव की समस्या को दूर किया जा सकता है.
सफेद हो गए हैं बाल तो काले करने के लिए आज ही आजमाएं ये 7 नेचुरल और आसान घरेलू उपचार
3. कब्ज से मिलेगा छुटकारा
कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो दूध और मखाने का साथ में सेवन करें. मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर के गुण पाए जाते हैं. इसमें सिर्फ फाइबर ही नहीं बल्कि आयरन, कैल्शियम के तत्व भी पाए जाते हैं जो पेट गैस, अपच की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं.
5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत:
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
हेल्थ की और खबरों के लिए जुड़े रहिए
Nosebleed: नाक से क्यों बहता है खून? क्या हैं नकसीर के कारण और कैसे करें इसका घर पर इलाज
Heart Attack At Young Age: 5 कारण जो बन सकते हैं कम कम उम्र में हार्ट अटैक की वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं