Soaked Almonds: बादाम का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए गर्मियों में इसको भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने से इसकी गर्मी निकल जाती है और ये आपके लिए और लाभदायी हो जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसको कितनी देर के लिए पानी में भिगोकर खाना चाहिए. ताकि इसके फायदे आपको मिल पाएं? आइए इसके पहले जान लेते हैं बादाम में मिलने वाले पोषक तत्व.
- बादाम को न्यूट्रिशन का पावरहाउस माना जाता है. इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
- बादाम में विटामिन-मिनरल का खजाना पाया जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
- इसके साथ ही बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं जो हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बादाम को कितनी देर और कैसे पानी में भिगोना चाहिए-
एक्सपर्ट की मानें तो बादाम को हल्के गुनगुने पानी में भिगोना चाहिए. ऐसा करने से इसमें पाया जाने वाला फाइटिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है जो आयरन या जिंक जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट पैदा करता है. इसके साथ ही इसे 8 से 12 घंटे के लिए पानी में भिगोना चाहिए.
रोजाना सुबह इतने बादाम का करें सेवन- How Much Almonds Should We Eat:
1. खून की कमी को दूर करने
रोजाना सुबह 5-6 बादाम का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है.
2. मेमोरी को बढ़ाने के लिए
मेमोरी पावर को बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है. रोजाना सुबह 5-6 भीगे बादाम खाने से याददाश्त को तेज करने में मदद मिल सकती है.
3. हार्ट हेल्थ के लिए
हार्ट हेल्थ के लिए बादाम का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है. अगर आप रोजाना भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद गुण हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकते हैं.
Home Remedies for Glowing Skin | दमकती, बेदाग त्वचा के लिए बेस्ट घरेलू नुस्खे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं