Worst Foods For Digestive System: गर्मी के मौसम की चुभती गर्मी का असर आपके खान पान पर भी पड़ता है. बारिश या सर्दियों में कुछ भी खाकर पेट जितना हल्का लगता है, गर्मियों में हाल वैसा नहीं रहता. खाने में जरा सी ऊंच नीच हुई नहीं कि पेट फूलता हुआ सा लगता है या फिर पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी परेशानियां होने लगती है, इसलिए गर्मियों में खाने पीने का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. पेट और पाचन दोनों की सलामती के लिए जरूरी है कि खान पान पर कुछ काबू किया जाए. ये जान लेना भी जरूरी है कि गर्मियों में क्या खाना ठीक है और किस तरह के खाने से दूर रहना चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
1) ज्यादा मसालेदार खाना
गर्मी के मौसम में जितना हो सके मसाले वाले खाने से तौबा करें. कम से कम मसाले वाला खाना ही गर्मी में राहत देगा. ज्यादा मसालेदार खाना शरीर को गर्म करता है जिसका असर मेटाबॉलिक रेट पर भी पड़ता है.
2) नॉनवेज
नॉनवेज खाना पचाने में हैवी होता है. साथ ही उसे पकाने में गर्म मसाले भी उपयोग किए जाते हैं. ऐसे खाने से ज्यादा पसीना आता है. साथ ही ये डाइजेशन पर भी भारी पड़ता है.
3) ऑयली जंक फूड
ज्यादा तेल में बना खाना भी गर्मियों में नुकसानदायक है. डीप फ्राई खाना खाने से गर्मियों में डाइजेशन पर असर पड़ सकता है.
4) चाय या कॉफी
चाय या कॉफी गर्मियों में कम पीना ही बेहतर होता है. इन पेय पदार्थों से शरीर की गर्मी बढ़ती है. ये दोनों ही चीजें बॉडी की नमी भी सोख लेती हैं. जिससे डिहाइड्रेशन भी हो सकता है.
Weight Loss में बेहद असरदार हो सकती ये हाई प्रोटीन वाली चॉकलेट स्मूदी, Diet में शामिल कर घटाएं फैट
5) सॉस और डिप्स
अलग अलग तरह के सॉसेज या डिप्स भी डाइजेशन पर भारी पड़ते हैं. सॉस में कैलोरी के अलावा नमक की मात्रा भी ज्यादा होती है. साथ ही इसमें प्रिजर्वेटिव्स भी होते हैं. जो गर्मी में मेटाबॉलिक रेट पर असर डालते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं