विज्ञापन

गर्मियों में बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पाना है? जानें प्याज और आंवला लगाने का सही तरीका

Onion & Amla Hair Growth: बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गया है. अगर आप भी इस दिक्कत का सामना कर रहे हैं, तो ये स्टोरी जरूर पढ़ें.

गर्मियों में बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा पाना है? जानें प्याज और आंवला लगाने का सही तरीका
Is amla and onion juice good for hair?

Onion & Amla Hair Growth: हर मौसम का पहला प्रभाव त्वचा और बालों पर पड़ता है. बदलते मौसम के बाद बालों की देखरेख करने का तरीका भी बदल जाता है. गर्मियों में बालों की देखभाल करना ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि पसीना और रूखापन बालों को जड़ों से कमजोर कर देते हैं और फिर बाल तेजी से गिरने लगते हैं. ऐसे में प्याज और आंवला आपके गिरते बालों का सहारा बन सकते हैं. 

बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गया है. इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी भी शामिल होती है. गिरते बालों को रोकने के लिए हम बाजार में मिलने वाले महंगे उत्पादों का सहारा लेते हैं, जो स्थाई परिणाम देते हैं लेकिन हमारी किचन में मौजूद प्याज और आंवला मिलकर बालों को नया जीवन दे सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्याज के रस के फायदे

प्याज का रस बालों की जड़ों में रक्त संचार बढ़ाता है.

आंवले के फायदे

आंवला बालों को गहराई से पोषण देता है.

इन दोनों को साथ में लगाने के फायदे

  • दोनों का मिश्रण स्कैल्प को मजबूत बनाता है. 
  • यह हेयर फॉल को कम करने में सहायक होता है.
  • बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है. 
  • डैंड्रफ की समस्या दूर करती है. 
Latest and Breaking News on NDTV

इस मिश्रण को कैसे लगाएं?

इसके लिए आंवला के रस और प्याज के रस को समान मात्रा में मिला लें और हाथों से बालों की जड़ों तक लगाएं. अगर इसे लगाने के बाद खुजली या चुभन महसूस होती है, तो तुरंत बालों को धो लें. हर किसी की त्वचा सामान्य नहीं होती है.  अधिक सेंसिटिव होने की वजह से प्याज का रस बालों में चुभन पैदा कर सकता है. इस मिश्रण को लगाने के बाद कम से कम आधा घंटा बालों में लगाए रखें और हल्के गुनगुने पानी और शैम्पू से अच्छी तरीके से धो लें.

इस मिश्रण को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं. बालों को धोने के बाद सीरम जरूर लगाएं. गर्मियों में बालों को धोने के बाद नमी गायब हो जाती है. अगर सीरम नहीं है तो हफ्ते में एक बार दही और एलोवेरा का मिश्रण बालों पर जरूर लगाएं. ये बालों को चमकदार बनाने में मदद करेगा और रूखापन भी कम होगा.

किस बात का ध्यान रखें

ध्यान रखने वाली बात यह है कि मिश्रण को साफ स्कैप्ल पर लगाएं. दूसरा मिश्रण को लगाने के बाद धूप के संपर्क से बचें. धूप में आने की वजह से सिर में चुभन हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: भयंकर गर्मी में बेडरूम को नेचुरली ठंडा रखेंगे ये प्लांट्स, बिल आएगा और हवा रहेगी शुद्ध!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com