Amla Sharbat Drinking Benefits: गर्मी हो या सर्दी, आंवले का सेवन हर मौसम में शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है. आयुर्वेद में आंवला को शरीर के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है. क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में आंवला का सेवन करने से शरीर की एनर्जी बरकरार रहती है और शरीर की सुस्ती का भी अंत होता है. हालांकि, इसके सेवन से पहले तरीका जान लेना भी जरूरी है. आयुर्वेद में आंवला को अमलकी या 'अमृतफल' माना गया है, जो शरीर में त्रिदोष को संतुलित करने में मदद करता है. आवंला वात, पित्त, कफ तीनों को संतुलित करने का काम करता है. इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और मौसम बदलने के साथ होने वाले संक्रमण से भी बचाता है. गर्मी से बचने के लिए और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आंवले से बने शरबत का सेवन करना अधिक लाभकारी माना गया है.

कैसे बनाएं हेल्दी ड्रिक- (How To Make Healthy Drink)
इसके लिए मटके का पानी, सेंधा नमक, धागे वाली मिश्री, सब्जा के बीज और आंवला का चूर्ण या ताजे आंवले का रस लें. पानी में एक आंवला रस मिलाएं, सब्जा के बीज और चुटकी भर सेंधा नमक मिलाएं. पूरी तरह मिलाने के बाद उसमें धागे वाली मिश्री को पीसकर मिलाएं और आखिर में बर्फ डालकर सर्व करें. यह ड्रिंक इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और थकान तुरंत दूर करता है.

Photo Credit: Unsplash
आंवला ड्रिंक पीने के फायदे- (Amla Drink Pine Ke Fayde)
इस शरबत के सेवन से गर्मियों में लू लगने का खतरा कम होता है और शरीर की अंदरूनी गर्मी कम होती है. गर्मियों में शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए भी आंवला का शरबत मदद करता है. गर्मियों में पित्त और वात का असंतुलन आम है, जिससे शरीर में जकड़न बनी रहती है. इस सभी परेशानियों से राहत पाने के लिए आंवला का शरबत मददगार है.
वात और पित्त के कम होने से पेट की अग्नि भी शांत होती है और चेहरे पर निकलने वाले मुहांसे कम होते हैं. गर्मियों में शरीर बाहरी और आंतरिक रूप से रूखा महसूस करता है. आंवला के रस के सेवन से शरीर में नमी बनी रहती है और त्वचा से संबंधित विकार भी कम होते हैं.
ये भी पढ़ें- क्या भिंडी का पानी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करता है शुगर कंट्रोल
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं