विज्ञापन

Kids Hair Care In Summer: बच्चों के बाल तेजी से कैसे बढ़ाएं? गर्मियों में कौन सा तेल लगाना चाहिए

Summer Hair Care: आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं. लेकिन बात जब बच्चों के बालों की देखभाल की हो, तो काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं बच्चों की बालों की केयर कैसे करें.

Kids Hair Care In Summer: बच्चों के बाल तेजी से कैसे बढ़ाएं? गर्मियों में कौन सा तेल लगाना चाहिए
Summer Hair Care: बच्चों के बालों की केयर कैसे करें.

Kids Hair Care In Summer: गर्मियों का मौसम आते ही हम सभी अपनी सेहत को लेकर सजग हो जाते हैं. क्योंकि इस मौसम में सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही तबीयत को बिगाड़ सकती है. लेकिन सेहत के साथ एक बात जो हर माता-पिता की चिंता बढ़ा देती है, वो है गर्मियों के मौसम में बच्चों के बालों से जुड़ी. क्योंकि तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और प्रदूषण बच्चों के बालों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप भी अपने बच्चों के बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं और लंबे बनाना चाहते हैं, तो इन तेल का इस्तेमाल जरूर करें.

आयुर्वेद में कैस्टर ऑयल यानि (अरंडी के तेल) को बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल. 

Latest and Breaking News on NDTV

बालों की ग्रोथ में मददगार हैं ये तेल-  (These 3 Oil Mix With Castor Oil For Hair Growth)

​1. कोकोनट ऑयल और कैस्टर ऑयल- 

नारियल तेल में कैस्टर ऑयल को मिलाकर लगाने से बालों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. दरअसल कैस्टर ऑयल काफी गाढ़ा होता है. इसलिए इसमें नारियल तेल मिलाने से इसका गाढ़ापन थोड़ा कम हो जाता है और आसानी से बालों में लगाया जा सकता है. 

कैसे करें ​इस्तेमाल- 1 चम्मच कैस्टर ऑयल में 2 चम्मच नारियल तेल मिलाएं. इसे हल्का गुनगुना करके बच्चों के स्कैल्प पर धीरे-धीरे मसाज करें.

​​3. अल्मंड ऑयल और कैस्टर ऑयल- 

​बादाम का तेल विटामिन-ई, मैग्नीशियम और फैटी एसिड से भरपूर होता है. यह बच्चों के स्कैल्प को हेल्दी रखने में मददगार है.  यह तेल बालों के दोमुंहे होने की समस्या को कम करने में मददगार है. जब इसे कैस्टर ऑयल के साथ बराबर मात्रा में मिलाया जाता है, तो यह मिश्रण काफी हल्का हो जाता है, जो गर्मियों के लिए परफेक्ट है.

कैसे करें इस्तेमाल- बादाम तेल और कैस्टर ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाएं और हफ्ते में दो बार रात को सोने से पहले इस मिक्सचर से बच्चों के सिर में  मालिश करें. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. जोजोबा ऑयल और कैस्टर ऑयल-

​जोजोबा ऑयल की बनावट हमारे शरीर से निकलने वाले नेचुरल ऑयल (सीबम) जैसी होती है. यह बालों को बिना चिपचिपा बनाए हाइड्रेटेड रखता है.

कैसे करें इस्तेमाल- गर्मियों में बच्चों के सिर में पसीना बहुत आता है. ऐसे में  जोजोबा ऑयल कैस्टर ऑयल के साथ मिलकर बालों में लगाने से बालों की ग्रोथ तेज होती है. 

ये भी पढ़ें- नूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने गर्मी से बचने ने लिए बताए 3 जादुई तरीके, जो पूरी गर्मी शरीर को रखेंगे कूल और हेल्दी

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Hair Care In Summer, These 3 Oil Mix With Castor Oil For Hair Growth, Balo Ki Lambai Kaise Badhaye, Kids Hair Care, Hair Growth Tips For Children, Castor Oil Benefits, Summer Hair Care, Coconut Oil For Kids, Almond Oil For Hair, Hair Breakage Prevention, Natural Hair Growth, Healthy Scalp For Kids, Argan Oil For Hair, Hair Oiling Tips, Home Remedies For Hair, Prevent Split Ends, Summer Hair Tips, Soft Hair For Kids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com