विज्ञापन

घर पर आंवले का पौधा कैसे लगाएं? ये रहा आसान तरीका!

Ghar Par Amla Kaise Ugaye: गर्मियों में अपने आपको फिट रखना चाहते हैं, तो घर की बालकनी में जरूर लगाएं आंवले का पौधा.

घर पर आंवले का पौधा कैसे लगाएं? ये रहा आसान तरीका!
घर में गमले में आंवला कैसे उगाएं?

Ghar Par Amla Kaise Ugaye: गर्मियों के मौसम में अपने आपको फिट रखना चाहते हैं? तो अपनी बालकनी में आंवले का पौधा जरूर उगाएं. आंवला विटामिन सी, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है, जो न सिर्फ स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं, बल्कि बालों का टूटना भी कम सकते हैं. जिन लोगों को इम्यूनिटी कमजोर है, उनके लिए भी इसका सेवन किसी वरदान से कम नहीं है. आइए जानते हैं घर पर आंवले का पौधा लगाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

आंवले का पौधा किस महीने में लगाना चाहिए?

आंवले का पौधा लगाने के लिए जुलाई से सितंबर का महीना सबसे बेस्ट माना जाता है.

आंवले का पौधा कैसे लगाएं घर में?

मिट्टी कैसे तैयार करें: आंवले का पौधे के लिए सबसे बेस्ट मिट्टी है दोमट. अगर आपको दोमट न मिले तो आप हल्की रेतीली मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एक अच्छा मिश्रण बनाने के लिए आपको 40% सामान्य मिट्टी, 30% रेत और 30% गोबर खाद या कंपोस्ट की जरूरत होगी. ध्यान रखें मिट्टी का pH 6.5 से 8.0 होना बेहतर माना जाता है.

कितने इंच का गमला लेना होगा: अगर आप गमले में पौधा लगा रहे हैं, तो आपको 18 से 24 इंच का गहरा गमला चाहिए होगा, जिसके नीचे  ड्रेनेज होल जरूर हो.

कितनी धूप दें: आंवले के पौधे को धूप बेहद पसंद होती है. ऐसे में आप रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे धूप जरूर दें. आप चाहें, तो इसे ऐसी जगह भी रख सकते हैं जहां सीधी धूप आती हो.

Latest and Breaking News on NDTV

कितना पानी दें: गर्मियों में हर 2 से 3 दिन में पानी दें. ध्यान रखें, मिट्टी पूरी तरह सूखने न दें, लेकिन पानी भी जमा न होने दें.

खाद कब और कैसे दें: आंवले का पौधा कंपोस्ट से बहुत अच्छा बढ़ता है. हर 30 से 40 दिन में गोबर खाद या किचन वेस्ट कंपोस्ट डालें. ध्यान रखें, केमिकल फर्टिलाइज़र बहुत कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें.

फल कब आएंगे: अगर आपने नर्सरी वाला पौधा लगाया है तो 2 से 3 साल में फल आने शुरू हो जाते हैं. वहीं अगर आपने बीज से उगाया है तो फल आने में ज्यादा समय लग सकता है.

इसे भी पढ़ें: मिक्सर चलाते समय 99.9% लोग करते हैं ये गलती, जान लें मिक्सर ग्राइंडर चलाने का सही तरीका क्या है!

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghar Par Amla Ka Paudha Kaise Lagaye, How To Grow Amla At Home, Amla Kaise Ugaye, Amla Ugane Ka Tarika, Ghar Ki Balcony Me Amla Kaise Lagaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com