आजकल जिस तरह हवा में धुआं और कचरा फैला हुआ है, उससे सांस लेना तो मुश्किल हो ही गया है, हमारी आंखों का हाल भी बेहाल है. सुबह उठते ही आंखें लाल होना, उनमें खुजली मचना और ऐसा लगना जैसे कोई सुई चुभो रहा है, आम बात बन गई है. बाहर निकलते ही आंखों से पानी आने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो समझ लीजिए कि आपकी आंखें प्रदूषण की वजह से परेशान हो रही हैं. इन्हें तुरंत राहत देना बहुत जरूरी है वरना दिक्कत बढ़ सकती है.
आंखों की जलन को शांत करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
ठंडे पानी से छींटे मारना:
जब भी बाहर से आएं, तुरंत अपने चेहरे और आंखों पर साफ ठंडे पानी के छींटे मारे. दिन में दो से तीन बार यह काम करने से आंखों में जमा कचरा और धूल निकल जाती है और ठंडक मिलती है. ध्यान रहे कि पानी बहुत ज्यादा ठंडा या बर्फीला नहीं होना चाहिए.
गुलाब जल का कमाल:
गुलाब जल आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. जब भी आंखें जले, तो रुई के फाहे में थोड़ा सा शुद्ध गुलाब जल ले और बंद आंखों पर कुछ देर के लिए रख ले, इससे आंखों की जलन गायब हो जाएगी और ठंडक का अहसास होगा.
खीरे के टुकड़े रखना:
थकान और जलन मिटाने के लिए खीरे का इस्तेमाल बहुत बढ़िया रहता है. फ्रिज में रखे ठंडे खीरे के दो गोल टुकड़े काट ले और उन्हें अपनी बंद आंखों पर दस मिनट के लिए रख ले, इससे आंखों को आराम मिलता है और सूजन भी कम हो जाती है.
समय-समय पर पलकें झपकाना:
आजकल हम पूरा दिन लैपटॉप या फोन में लगे रहते हैं, जिससे आंखों सूखी हो जाती हैं और प्रदूषण उन्हें और नुक्सान पहुंचाता है. इसलिए काम के बीच में बार-बार पलके झपकाते रहे ताकि पहुंचाता में नमी बनी रहे.
लगातार ब्रेक लें:
लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें. 20:20:20 नियम को फॉलो करें. हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लें और 20 मीटर दूर किसी चीज को देखें.
इसे भी पढ़ें: मूंगफली की गजक घर पर कैसे बनाएं? मिनटों में गजक बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं