विज्ञापन

बुखार में शरीर गर्म लेकिन हाथ-पैर ठंडे क्यों हो जाते हैं?

बुखार के दौरान कई बार शरीर गर्म लगता है, लेकिन हाथ-पैर ठंडे महसूस होते हैं। क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि आखिर ऐसा क्यो होता है? यहां जानते हैं इसका जवाब

बुखार में शरीर गर्म लेकिन हाथ-पैर ठंडे क्यों हो जाते हैं?
Why Hands and Feet Get Cold During Fever : बुखार में हाथ-पैर ठंडे क्यों हो जाते हैं?

हाथ-पैर जब भी ठंडे होते हैं, तो अक्सर लोग छूते ही बोल देते हैं कि इसे बुखार आने वाला है. क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि आखिर बुखार में शरर गर्म और हाथ-पैर ठंडे क्यों हो जाते हैं? अगर नहीं, तो यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा. आरजी हॉस्पिटल्स दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश के जनरल फिजिशियन सीनियर कंसल्टेंट डॉ. शुभ्रा गुप्ता इस विषय पर जानकारी देते हुए बताते हैं कि संक्रमण होने पर ब्रेन का एक हिस्सा, जिसे हाइपोथैलेमस कहा जाता है, शरीर का तापमान बढ़ा देता है. इस नए तापमान तक पहुंचने के लिए शरीर कुछ बदलाव करता है. इसी प्रोसेस में हाथ-पैरों और त्वचा की छोटी ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे वहां ब्लड फ्लो कुछ कम हो जाता है. इसके कारण हाथ-पैर ठंडे लग सकते हैं. इस दौरान व्यक्ति को ठंड लगना, कंपकंपी आना, शरीर दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं.

बुखार में किन-किन लक्षणों पर देना चाहिए ध्यान?

 डॉ. शुभ्रा गुप्ता का कहना है कि थ-पैर ठंडे होना वायरल बुखार, फ्लू और अन्य संक्रमणों में देखा जा सकता है. हालांकि, हर स्थिति को सामान्य नहीं मानना चाहिए. अगर बुखार के साथ ये लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

  • बहुत ज्यादा सुस्ती या कमजोरी
  • सांस लेने में परेशानी
  • त्वचा का पीला या नीला पड़ना
  • भ्रम की स्थिति या बेहोशी
  • पेशाब कम होना
  • तेज बुखार के साथ हालत लगातार बिगड़ना

ये गंभीर संक्रमण या शरीर में खून के सही प्रवाह में समस्या का संकेत हो सकते हैं.

बच्चों में बुखार होने पर रखें खास ध्यान

बच्चों में बुखार के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है. उन्हें पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ दें, आराम करवाएं और समय-समय पर थर्मामीटर से तापमान जांचते रहें. अगर तीन महीने से कम उम्र के शिशु का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो, तो बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं.

क्या करें और क्या न करें?

  1. पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ पिएं.
  2. आराम करें और शरीर को हाइड्रेट रखें.
  3. तापमान की नियमित जांच करें.
  4. डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं लेने से बचें.
  5. हाथ-पैर ठंडे होने के साथ हालत खराब होने पर इसे नजरअंदाज न करें.

ये भी पढ़ें - रात में बार-बार क्यों आती है पेशाब? क्या किडनी हो गया है डैमेज या है दूसरी समस्या

प्रस्‍तुत‍ि : रोशनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fever, Cold Feet, Health, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com