गजक कैसे बनाया जाता है?
NDTV
सर्दियों का मौसम आते ही गुड़ और मूंगफली की सौंधी खुशबू रसोई में एक अलग ही गर्माहट ले आती है. बाजार में मिलने वाली गजक तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन घर पर साफ-सुथरे तरीके से इसे तैयार करने का मजा ही कुछ और है. अगर आप भी इस विंटर सीजन में कुछ ऐसा मीठा बनाना चाहते हैं जो सेहतमंद भी हो और स्वाद में भी बेजोड़, तो घर की बनी हुई यह मूंगफली गजक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है. तो चलिए, बिना किसी देरी के जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी क्या है.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- मूंगफली (2 कप)
- गुड़ (1 से 1.5 कप)
- पानी (2 से 3 छोटे चम्मच)
- घी (1 छोटा चम्मच)
बनाने का आसान तरीका:
- सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें दो कप मूंगफली डाल दें.
- गैस की आंच को बिल्कुल धीमा रखें ताकि मूंगफली अंदर तक अच्छी तरह सिक जाए.
- इन्हें तब तक भूनें जब तक दाने चटकने न लगें और छिलका आसानी से अलग न होने लगे.
- अब इन्हें एक प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें.
- जब ये ठंडी हो जाएं, तो हाथों से मसलकर इनके छिलके हटा लें और मूंगफली के दानों को हल्के हाथों से दो टुकड़ों में तोड़ लें.
- अब उसी कढ़ाई में बारीक कटा हुआ गुड़ और सिर्फ दो से तीन चम्मच पानी डालें.
- धीमी आंच पर गुड़ को लगातार चलाते हुए पूरी तरह पिघला लें.
- गुड़ के अच्छी तरह पिघलने के बाद, इसे लगभग 4 से 5 मिनट तक पकने दें ताकि यह गजक के लिए सही कंसिस्टेंसी में आ जाए.
- चाशनी की सही स्टेज चेक करने के लिए एक कटोरी में ठंडा पानी लें.
- इसमें गुड़ की कुछ बूंदें गिराकर देखें.
- अगर गुड़ पानी में जाते ही टॉफी की तरह बिल्कुल क्रिस्पी और आसानी से टूटने लगे, तो समझ लीजिए कि आपकी चाशनी एकदम तैयार है.
- जैसे ही चाशनी परफेक्ट हो जाए, गैस बंद कर दें या आंच बिल्कुल धीमी कर दें.
- अब इसमें एक छोटा चम्मच घी मिलाएं, जिससे गजक में एक बढ़िया शाइन और हल्का सा सॉफ्ट टेक्सचर आए.
- इसके तुरंत बाद इसमें तैयार की हुई भुनी हुई मूंगफली के टुकड़े डाल दें और तेजी से अच्छी तरह मिला लें ताकि गुड़ दाने-दाने पर लिपट जाए.
- अब इस गरमा-गरम मिश्रण को सेट करने के लिए किसी ट्रे, मोल्ड या घर में मौजूद गोल कंगन या कड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इसे मनचाहे आकार में जल्दी से फैलाकर सेट होने के लिए छोड़ दें.
- कुछ ही मिनटों में जब यह पूरी तरह सूखी और ठंडी हो जाएगी, तो आपकी बाजार जैसी स्वादिष्ट और क्रंची मूंगफली गजक बनकर तैयार हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें: 50 की उम्र में हॉलीवुड एक्ट्रेस किममैरी जॉनसन का निधन, जानिए क्या होता है हार्ट एन्यूरिज्म और क्यों है यह जानलेवा
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gajak Banane Ka Tarika, Mungfali, Gajak Kaise Banate Hain, Food, Winter Foods