Exercises For Weight Loss: वजन कम करना आसान नहीं है. वजन बढ़ने का कारण खराब लाइफस्टाइल से लेकर आपकी बुरी आदतें तक हो सकती हैं. मोटापा कई तरह की बीमारियों का कारण बन जाता है. लोग वेट कम करने के लिए मॉर्निंग वॉक से लेकर एक्सरसाइज और डाइटिंग तक आजमाते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों की शिकायत होती है कि वजन कम करने में मदद नहीं मिल रही है. अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं और सभी उपाय अपनाकर थक चुके हैं तो इन फ्लोर एक्सरसाइज की मदद लें. इन्हें आप बगैर जिम जाए घर पर ही कर सकते हैं. फ्लोर एक्सरसाइज बॉडी से एक्स्ट्रा फैट को हटाने में मदद करेंगी. बिना उपकरणों के की जाने वाली ये एक्सरसाइज वेट मैनेजमेंट में मदद कर सकती हैं. इन्हें आसानी से घर में भी किया जा सकता है. इसके साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाती है और इम्यूनिटी स्ट्रांग करती हैं.
वजन कम करने में मददगार एक्सरसाइज | Exercises Helpful In Reducing Weight
1. स्क्वाट्स
यह वर्कआउट मेटाबॉलिज्म में सुधार लाता है जिससे शरीर से गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. डेली स्क्वाट्स करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2. पुश अप्स
तेजी से वजन कम करने के लिए पुश अप्स को वर्कआउट में शामिल करें. यह एक्सरसाइज वजन कम करने के साथ मसल्स बनाने और स्ट्रेंथ बढ़ाने में भी काम आएगी. पुशअप्स आसान होने के साथ साथ घर पर किया जा सकने वाला वर्कआउट है.
3. प्लैंक
टमी से फैट को हटाने के लिए प्लैंक सबसे अच्छी एक्सरसाइज है, इससे जल्दी बेहतर रिजल्ट मिल सकता है. रोजाना इसे करने से तेजी से कैलोरी बर्न होगी और जल्दी वेट कम करने में मदद मिलती है.
हाउसवाइफ बिना जिम के ऐसे घटाएं अपना Body Fat, इन 5 रूटीन वाली चीजों से जल्द कम हो जाएगा आपका वजन

4. लंज
यह वर्कआउट लोअर बॉडी की मसल्स का वेट कम करने में मदद करेगा. इस वर्कआउट से आप पतली कमर, फ्लैट टमी पा सकते हैं. थाइज के वजन को भी कम करने में काम आएगी.
5. डॉन्की किक्स
इन एक्सरसाइज से आप हिप्स और थाइज पर जमा एक्स्ट्रा फैट को कम कर सकते हैं. इन बॉडी पार्ट्स से फैट कम करना मुश्किल हो सकता है. डॉन्की किक्स से इसमें मदद मिल सकती है. इस फ्लोर एक्सरसाइज से हिप्स और थाइज के मसल्स भी स्ट्रॉन्ग हो जाते हैं.
5 Weight Loss Fruits: खाएं ये फल, तेजी से होगा वजन कम
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं